Delhi : दिल्ली के सीएम केजरीवाल और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, भाजपा ने की थी शिकायत
चुनाव आयोग का कहना है, प्रथम दृष्टया में पोस्ट में आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ कानून का उल्लंघन पाया गया है। चुनाव आयोग ने सीएम केजरीवाल से 16 नवंबर तक स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विस्तार
चुनाव आयोग ने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि आप पार्टी के आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किए गए दो ट्वीट में पीएम मोदी को अपमानजनक तरीके से दर्शाया गया है।
चुनाव आयोग का कहना है, प्रथम दृष्टया में पोस्ट में आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ कानून का उल्लंघन पाया गया है। उनसे 16 नवंबर तक स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जिसमें पूछा गया है कि आचार संहिता के साथ-साथ चुनाव और कानूनों के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
प्रियंका से भी जवाब तलबElection Commission (EC) issues notice to AAP national convenor Arvind Kejriwal after BJP complained to EC that two tweets posted on the party's official handle allegedly portrayed PM Modi in a disparaging, insulting and defamatory manner.
विज्ञापन विज्ञापन
EC says, "the posts prima facie… pic.twitter.com/yYhJ3WdEiF — ANI (@ANI) November 14, 2023
चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ मध्यप्रदेश की रैली में असत्यापित बयान देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को भी नोटिस भेजकर बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक स्पष्टीकरण मांगा है। प्रियंका ने कहा था कि मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर दिया है।