फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission released advisory to delhi government take precaution in transfer

चुनाव आयोग ने दिल्ली सरकार को जारी की एडवाइजरी, कहा तबादलों में एहतियात बरतें

Sun, 20 Oct 2019 03:13 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 20 Oct 2019 03:13 AM IST
विज्ञापन
election commission released advisory to delhi government take precaution in transfer
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission

चुनाव आयोग ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली सरकार को एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को पूरा हो रहा है, लिहाजा आयोग सरकार से अधिकारियों की नियुक्त या तबादले में एहतियात बरतने की उम्मीद करता है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव आयोग 15 से 25 दिसंबर के बीच चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

विज्ञापन


आयोग ने दिल्ली में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को अमल ने लाने के लिए सरकार को जो फेहरिस्त सौंपी है, उसके मुताबिक अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला उनके गृह जनपद में न किया जाए। यदि कोई गृह जनपद में है तो उसका तबादला किया जाए। जनवरी, 2020 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को चुनाव का काम न दिया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा जिनकी सेवानिवृत्ति में छह महीने का समय बचा है, उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों में न लगाया जाए। चुनाव कार्यों में उन अधिकारियों या कर्मचारियों को लगाया जाए, जो 31 जनवरी, 2020 तक अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे न करते हों। जिन अधिकारियों ने अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है, उन्हें तुरंत  प्रभाव से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 किसी भी जिला चुनाव अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को फिर से उस जिले में न भेजा जाए, जहां वह 1 फरवरी 2016 से 31 जनवरी 2018 तक तैनात रहा हो। इसके अलावा भी आयोग ने कई सिफारिशें की है। आयोग ने इन्हें तुरंत लागू करने और दिल्ली सरकार को इन पर अमल करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed