{"_id":"5c891795bdec2214666d7062","slug":"election-commission-given-notice-to-bjp-mla-for-using-abhinandan-photo-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अभिनंदन के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक को नोटिस, आयोग ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अभिनंदन के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक को नोटिस, आयोग ने मांगा जवाब
Wed, 13 Mar 2019 08:15 PM IST
vivek shukla
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Mar 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
abhinandan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने दिल्ली के भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी और विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान वाले पोस्टर लगाने पर नोटिस जारी किया है। आयोग ने फेसबुक पोस्ट हटाने के साथ ही बृहस्पतिवार तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
आम चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और दिल्ली में छठे चरण में मतदान है। दरअसल दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने 1 मार्च को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के पोस्टर शेयर किए थे। पोस्टर में लिखा था, ‘पाकिस्तान को झुकना पड़ा और हमारा बहादुर जवान लौट आया। मोदीजी अभिनंदन को थोड़े ही समय बाद वापस ले आए, यह बड़ी कूटनीतिक जीत है।’
विज्ञापन
शाहदरा के डीएम और निर्वाचन अधिकारी केएम महेश ने कहा, ‘हमने शर्मा को अभिनंदन वाली सामग्री फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए 11 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक जवाब देने को कहा गया है। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और उचित कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन