{"_id":"6a495f244bc9a9646e0024ad","slug":"elderly-woman-attacked-by-jackal-while-gathering-fodder-in-the-field-she-killed-it-with-a-sickle-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-113355-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: खेत में चारा लेने गई महिला पर गीदड़ का हमला, दराती ने बुजुर्ग ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: खेत में चारा लेने गई महिला पर गीदड़ का हमला, दराती ने बुजुर्ग ने मार डाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के सूखपुरी गांव में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में चारा लेने गई एक बुजुर्ग महिला पर अचानक गीदड़ ने हमला कर दिया। जानलेवा हमले के बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आत्मरक्षा में हाथ में मौजूद दराती से गीदड़ का सामना कर अपनी जान बचाई। इस दौरान गीदड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हसन बसरी (60), पत्नी साहबदीन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हसन बसरी रोजाना की तरह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। इसी दौरान एक गीदड़ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाते हुए खुद को बचाने का प्रयास किया और साहस दिखाते हुए हाथ में मौजूद दराती से गीदड़ पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से गीदड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले में महिला के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नल्हड़ पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेतों के आसपास जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।