फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   elderly person suffering from cancer was hospitalized by delhi police in lockdown 

कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया, अंतिम संस्कार का फर्ज निभाया 

Tue, 28 Apr 2020 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
elderly person suffering from cancer was hospitalized by delhi police in lockdown 
श्याम मुरारी कपूर, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के अलावा दिल्ली पुलिस इंसानियत का धर्म भी निभा रही है। पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग ने तबीयत खराब होने पर बीट स्टाफ से मदद मांगी। 

विज्ञापन


बीट के दो हवलदारों ने बिल्कुल एक बेटे की तरह बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी भतीजी को इसकी सूचना दी। इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों ने अंतिम संस्कार में भी मदद की। बुजुर्ग की भतीजी पुलिसकर्मियों की सेवा देखकर उनका धन्यवाद करते नहीं थक रही है।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि कैंसर पीड़ित बुजुर्ग डॉ. श्याम मुरारी कपूर अकेले ही आनंद विहार, हरि नगर में रहते थे। इनके दो बेटे हैं। एक हैदराबाद तो दूसरा लंदन में रहता है। लॉकडाउन की वजह से दोनों यहां नहीं आ पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच 19 अप्रैल को डॉ. श्याम को खांसी और बुखार हो गया। अकेले होने की वजह से डॉ. श्याम ने बीट स्टाफ रमेश और जितेंद्र से मदद मांगी। कोविड-19 के लक्षण होने की वजह से दोनों ने सावधानी से बुजुर्ग को डीडीयू अस्पताल में भर्ती करा दिया। 

इस बीच पता चला कि डॉ. श्याम की भतीजी डॉ. मुक्ता कपूर सफदरजंग एंक्लेव इलाके में रहती हैं। बीट स्टाफ ने उनको सूचना दी। इस बीच डॉ. श्याम की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई। भतीजी ने पुलिस कर्मियों की मदद से डॉ. श्याम को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करा दिया। 


जहां रविवार को उनकी मौत हो गई। जितेंद्र व रमेश ने बुजुर्ग के शव का डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद भतीजी के साथ मिलकर अंतिम संस्कार भी करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed