फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly couple murder-a woman waking after barking dog Inquiries 6 person

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग दंपति की हत्या: दो घरों में नाकाम रहने पर तीसरे में कर दिए दो कत्ल

Sun, 14 Oct 2018 06:24 AM IST
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 14 Oct 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple murder-a woman waking after barking dog Inquiries 6 person
- फोटो : अमर उजाला

जमालपुर गांव में दोहरे हत्याकांड, डकैती और एक दंपति पर कातिलाना हमला करने से पहले एक और घर में भी बदमाश वारदात करने घुसे थे, लेकिन कुत्ते के भौंकने के कारण वह नाकाम हो गए। इसके बाद दूसरे घर में भी वारदात नहीं कर पाने से तीसरे घर में घुसकर दंपती की हत्या कर दी। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि कुछ सुराग मिले हैं, उन पर पुलिस काम कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले दिल्ली जल बोर्ड में काम करने वाले हरिश्चंद के घर में बदमाशों ने घुसने की कोशिश की तो उनके घर पर मौजूद कुत्ता भौंकने लगा। इस पर परिवार की एक महिला की नींद खुल गई। महिला ने गेट पर आकर बदमाशों को देखकर कहा कि वह कौन हैं और यहां क्या कर रहे हैं। बदमाशों ने कहा कि उनकी ट्रेन छूट गई है और वह रास्ता भटककर गांव में आ गए हैं। इस पर महिला ने कहा कि वह गांव के बाहर जाकर स्टेशन का रास्ता पूछ लें।
विज्ञापन


इस पर बदमाश आगे बढ़ गए। पुलिस पूछताछ में महिला ने बदमाशों की संख्या छह बताई है। इसके बाद बदमाशों ने सुधीर और शोभा के घर वारदात की कोशिश की और यहां भी नाकाम हो गए। इससे बदमाश बौखला गए और उन्होंने आजाद सिंह के घर में घुसते ही पहले दंपति की हत्या कर दी और फिर वारदात कर फरार हो गए। वहीं, सुधीर और शोभा ने तीन बदमाशों के देखे जाने की जानकारी दी है। इससे यह भी आशंका है कि तीन बदमाश बाहर खड़े होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की चीख निकलने पर भागे 
दंपती की हत्या व लूट से पहले घर से लगभग ढाई सौ मीटर दूर स्थित एक खाली मकान की दीवार के रास्ते बदमाश सुधीर के मकान में भी घुस गए। बदमाशों ने यहां सोते हुए सुधीर व उसकी पत्नी शोभा पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे शोभा की चीख निकल गई और बदमाश पकड़े जाने के डर से लूटपाट किए बिना ही भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पर चोर को छोड़ने का आरोप, ग्रामीणों में गुस्सा 

Elderly couple murder-a woman waking after barking dog Inquiries 6 person
जमालपुर में मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने  पुलिस अधिकारियों को स्थानीय पुलिस की लापरवाही की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना था कि एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया।  

वरुण को व्हाट्सएप पर भेजा है मैसेज’ 
वरुण भाटी के पिता हेमसिंह ग्रेटर नोएडा के चाई-फाई सेक्टर में रहते हैं। वारदात की सूचना मिलने पर वह भी गांव पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने वरुण को व्हाट्सएप पर मैसेज किया है। वरुण अभी जकार्ता में है। उसने अभी उनका मैसेज नहीं पढ़ा है। रविवार तक उसके लौटने की संभावना है। 

मौके पर मिले दो सेफ्टी हेलमेट 
पुलिस ने वारदात के बाद आजाद सिंह के घर से निर्माणाधीन साइट पर लगाए जाने वाले दो सेफ्टी हेलमेट बरामद किए हैं। बताया गया है कि यह दोनों हेलमेट बदमाश छोड़कर गए हैं। पुलिस ने दोनों हेलमेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से ब्लड, बाल आदि साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। प्रथम दृष्टया में घुमंतू गिरोह के वारदात करने की आशंका जताई जा रही है।  

दिल्ली जलबोर्ड से सेवानिवृत्त थे आजाद  
आजाद दिल्ली जल बोर्ड से कैशियर पद से सेवानिवृत्त थे और दिल्ली के खजूरी निवासी इकलौते बेटे के यहां रहते थे। कुछ दिन पहले ही दंपति गांव आए थे। वह समाजसेवी थे और उन्होंने गांव के कई लोगों की विभिन्न विभागों में नौकरी भी लगवाई थी।  

पांच टीमें खुलासे में जुटीं

Elderly couple murder-a woman waking after barking dog Inquiries 6 person
वरुण के पिता हेम सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी, गौतमबुद्ध नगर  का कहना है कि, दंपति की सूचना पर मौके का मुआयना किया गया है। नुकीले व तेजधार हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया है। पांच टीमें वारदात के खुलासे के प्रयास में जुटी हैं। इनमें साइबर व सर्विलांस एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।  

बख्शे नहीं जाएंगे हत्यारोपी : धीरेंद्र सिंह 
जमालपुर में हुई दोहरे हत्याकांड की वारदात के बाद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता की और आश्वासन दिया कि हत्यारोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, पूर्व मंत्री वेदराम भाटी आदि भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।  

घुमंतू गिरोह पर नजर रखने के लिए चलाया अभियान      
गौतमबुद्ध नगर के गांव जमालपुर में डकैती व हत्या की वारदात के बाद दादरी और जारचा क्षेत्र में घुमंतू गिरोह पर नजर रखने के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि गांव जमालपुर में दंपती की हत्या के  बाद पुलिस सतर्क हो गई है। क्षेत्र के दादरी रेलवे स्टेशन, बोड़ाकी, मारीपत रेलवे स्टेशनों के अलावा सुनसान स्थानों और संपर्क मार्गों पर शनिवार को घुमंतु गिरोह पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके साथ ही जारचा क्षेत्र में जिन गांवों के रास्ते शाम होने के बाद सुनसान हो जाते है वहां पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।

रेल से बदमाशों के आने की आशंका  
जमालपुर गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर ही रेलवे स्टेशन है। ग्रामीण पैदल चलकर ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। रेलवे लाइन भी गांव के काफी करीब है। घुमंतू गिरोह भी अक्सर ट्रेन से सफर कर पटरी के रास्ते वारदात करते हैं। इससे बदमाशों के ट्रेन से सफर कर पटरी के रास्ते आने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed