फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly and disabled people cast their votes sitting at home in Delhi

Delhi: घर बैठकर बुजुर्गों और दिव्यांगों ने डाले वोट, 5472 मतदाता पोस्टल बैलेट के जरिए करेंगे मतदान

Thu, 16 May 2024 06:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 May 2024 06:19 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने हाल ही में बताया था कि दिल्ली में कुल 5472 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने के लिए फार्म 12 डी भरा। जबकि 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 97823 है। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 77480 है।

विज्ञापन
Elderly and disabled people cast their votes sitting at home in Delhi
अपने घरों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों ने डाले वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता व दिव्यांग, जिन्होंने फार्म भरकर घर से मतदान की सुविधा मांगी थी। उनसे मतदान कराया जा रहा है। दिल्ली में सातों लोकसभा सीटें पर 25 मई को मतदान होगा, जिसमें अन्य मतदाता वोटिंग कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने हाल ही में बताया था कि दिल्ली में कुल 5472 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने के लिए फार्म 12 डी भरा था।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से आदेश दिया गया था कि लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर तारीख और समय निर्धारित कर घर से मतदान करने वालों का वोट ले सकते हैं। मतदाताओं को पहले से सूचित करके टीम मतदान के लिए मतदाता के घर पहुंच रही हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से एक्स पर पोस्ट डालकर राजौरी गार्डन और पालम इलाके में घर जाकर वोट लेने की जानकारी दी है। बीएलओ, पुलिस व अन्य स्टाफ मतदान करवाने लेने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप एंड ड्रॉप की सुविधा भी मिलेगी
दिल्ली में इस बार 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं की संख्या 97823 है। वहीं, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 77480 है। ऐसे मतदाता जिन्होंने फार्म 12 डी भरा हुआ था। उनकी स्थिति को देखते हुए तय किया है कि उनका वोट घर जाकर लिया जाएगा या फिर कैब की व्यवस्था कर उन्हें मतदान केंद्र तक लाया जाएगा। इसके लिए सभी रिटर्निंग आफिसर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वाहनों को किराये पर लेने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed