{"_id":"5b7e2b7042c792465d1d291d","slug":"elder-man-climb-on-generator-protesting-against-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टावर के विरोध में 10 फीट ऊंचे जेनरेटर पर चढ़ा बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टावर के विरोध में 10 फीट ऊंचे जेनरेटर पर चढ़ा बुजुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-61 के गोल चक्कर पर बने मोबाइल टावर के विरोध में बुजुर्ग टावर के 10 फीट ऊंचे जेनरेटर पर चढ़ गया। देखते ही देखते सेक्टरवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने पुलिस को फोन किया।
विज्ञापन
पुलिस के टावर हटवाने के आश्वासन के बाद बुजुर्ग शख्स जनरेटर से उतरने के लिए तैयार हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि आरडब्ल्यूए ने कंपनी से 5 लाख रुपये लेकर टावर लगाया है, जबकि सेक्टरवासी शुरू से इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
75 वर्षीय बुजुर्ग जेपी अग्रवाल बुधवार शाम 6 बजे सेक्टर-61 के गोल चक्कर पार्क में लगे मोबाइल टावर के जनरेटर पर चढ़ गए थे। करीब आधे घंटे तक जेनरेटर पर चढ़े रहे। उनका आरोप था कि आरडब्ल्यूए ने टावर लगवाने के लिए 5 लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना पाकर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मियों के समझाने पर बुजुर्ग शख्स उतरने को तैयार हुआ। उनका कहना था कि टावर की रेडियेशन से लोग बीमार पड़ सकते हैं। सुबह और शाम के वक्त बड़ी संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब टावर लगाया जा रहा था तब भी इसका विरोध किया जा रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
वहीं आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष नवोदय शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से टावर लगाने की अनुमति दी गई थी। जो भी शुल्क लिया गया होगा, वह प्राधिकरण की तरफ ने ही लिया होगा, इसमें आरडब्ल्यूए की कोई भूमिका नहीं है। अगर सेक्टर के लोगों को इससे परेशानी है तो प्राधिकरण को यहां से टावर हटाने के लिए कहा जाएगा।