फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elder brother stabbed to death in intoxication

शराब के नशे में बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या, अक्सर होता था झगड़ा

Mon, 18 Nov 2019 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Elder brother stabbed to death in intoxication
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में एक बार फिर खून के रिश्ते तार-तार हो गए। मामूली बात को लेकर शराब के नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने देर रात दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामला कंझावला इलाके का है। मृतक की शिनाख्त दीपक (31) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान सचिन (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कंझावला इलाके में एक युवक ने अपने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिवार वाले घायल को अस्पताल पहुंचा चुके थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि दीपक अपने तीन भाइयों के साथ कंझावला इलाके में रहकर मजदूरी करता था। अक्सर भाइयों के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा होता रहता थ। 


शनिवार रात दीपक का सचिन के साथ विवाद हो गया। गुस्से में आकर सचिन ने दीपक के सीने पर चाकू मार दिया और फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सचिन को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed