फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eighth class student beaten by five to six boys stick inserted in private part in delhi

दिल्ली में हैवानियत: आठवीं के छात्र को पांच-छह लड़कों ने पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा; पीड़ित की आंत फटी

Sat, 06 Apr 2024 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 06 Apr 2024 10:44 PM IST
सार

 पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Eighth class student beaten by five to six boys stick inserted in private part in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। महज डेस्क बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने स्कूल के भीतर छात्र को बुरी तरह पीटने के बाद उसके निजी अंगों को डंडे से चोट पहुंचाई। धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह स्कूल में ही 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बहन के साथ भी ऐसा ही करेंगे। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित छात्र की आंत फट गई है। फौरन उसका ऑपरेशन हुआ। अस्पताल में छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 14 वर्षीय छात्र का बयान लेकर कुकर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करते हुए एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

डेस्क बजाने पर हुआ विवाद...
पीड़ित छात्र अपने परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहता है। इसके परिवार में मां के अलावा दो बड़ी बहनें हैं। चार साल पहले पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। एक बड़ी बहन नौकरी करती है, उससे ही घर का खर्चा चलता है। पीड़ित छात्र न्यू अशोक नगर के एक नामी पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। इसी स्कूल में पीड़ित की बड़ी बहन 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि 13 मार्च को उसका हिंदी का पेपर था। लंच ब्रेक में वह अपनी क्लास का डेस्क बजाने लगा। इस बात पर मॉनिटर पीड़ित को धमकाने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मॉनिटर ने अपने दोस्त को बुलाकर पीड़ित की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर ने करवाया समझौता
बात क्लास टीचर तक पहुंची तो दोनों से सॉरी बुलवाकर समझौता करवा दिया गया। आरोप है कि मॉनिटर के दोस्त ने बाद में देख लेने की धमकी दी। 18 मार्च को पीड़ित का आखिरी पेपर था। पेपर खत्म होने के बाद एक छात्र बहाने से पीड़ित को बुलाकर स्कूल के पीछे सीनियर विंग की ओर ले गया। आरोप है कि वहां मॉनिटर के दोस्त व तीन-चार अन्य लड़कों ने पहले पीड़ित को डंडे से पीटा और उसके निजी अंगों को भी चोट पहुंचाई। आरोपियों ने उससे कहा कि यदि इस घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो बहन के साथ भी ऐसा ही करेंगे।

विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर वारदात का हुआ खुलासा...
हैवानियत के बाद किसी तरह छात्र घर आ गया। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इस बीच 20 मार्च को उसके पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द सहन न होने पर उसने अपनी मां को पेट के दर्द के बारे में बताया। मां पास के एक डॉक्टर से दावा दिलवा लाई। इसके बाद तबीयत नहीं सुधरी। 28 मार्च को परिजन उसे नोएडा के मानस अस्पताल ले गए। वहां उसकी तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसके साथ कुकर्म की आशंका जताई। इसके बाद 29 मार्च को उसका ऑपरेशन किया गया। इस दौरान छात्र बेहोश रहा। दो अप्रैल को उसे होश आया तो उसने मां को सारी बात बताई।

इसके बाद अस्पताल से पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छात्र की अस्पताल में ही काउंसलिंग कराई। बाद में उसका बयान लेकर मामला दर्ज किया गया। अभी छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित की क्लास के एक छात्र को हिरासत में ले लिया है। बाद में उसे जेजे बोर्ड भेजकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
छात्र के परिजनों ने पुलिस व स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वारदात में कई लड़के शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने एक ही आरोपी को पकड़ा है। स्कूल प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल रही है। घटना वाले दिन की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने में स्कूल आनाकानी कर रहा है।

पीड़ित छात्र ने जिस आरोपी का नाम बताया था, उसको हिरासत में ले लिया गया है, पीड़ित से बातचीत कर बाकी छात्रों के नाम का पता किया जा रहा है। छानबीन के बाद जिनके भी नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को जेजे बोर्ड भेजकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। -अपूर्वा गुप्ता, पुलिस उपायुक्त, पूर्वी जिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed