{"_id":"a10591c19de9ea89d8fe8dbc5ba84360","slug":"eight-nominations-in-delhi-s-seven-loksabha-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की सात सीटों के लिए पहले दिन आठ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की सात सीटों के लिए पहले दिन आठ नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 16 Mar 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन अलग-अलग सीट पर कुल आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा चार लोगों ने पर्चा भरा। हालांकि पहले दिन नामांकन करने से ज्यादा जानकारी लेने व फॉर्म लेने वालों की संख्या अधिक दिखी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:ये हैं दिल्ली एनसीआर में भाजपा के सिपहसालार
दिल्ली की सातों सीट के लिए अधिसूचना जारी होते ही दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सात सीटों के लिए सात जिला चुनाव कार्यालयों में सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चली। पहले दिन चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट पर नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
चांदनी चौक से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में आशुतोष मुदगिल और नया दौर पार्टी से धनराज चौहान ने नामांकन किया। इसी तरह उत्तर पूर्वी सीट पर चार अगर जन पार्टी के एके अग्रवाल और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (सी) के नरेंद्र शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
यह भी पढ़ें:कोर्ट ने लगाया केजरीवाल-सिसोदिया पर जुर्माना
इसी सीट से दो स्वतंत्र उम्मीदवार, नफे सिंह राजपूत और दिनेश पाल सिंह ने पर्चा भरा। इसी तरह पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के मंजू छिब्बर और नई दिल्ली सीट से महराज कुमार ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया।
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 मार्च तक चलेगी। लेकिन रविवार और होली के कारण 16-17 मार्च को नामांकन नहीं होगा।
मंगलवार से दोबारा नामांकन शुरू होगा। इस दिन से भीड़ की उम्मीद की जा रही है। इसे लेकर प्रशासन तैयार है। चुनावों के लिए दिल्ली में सात रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) बनाए गए हैं। सभी आरओ के दफ्तर में (नामांकन स्थल) सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।