फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight-month-old girl dies after falling from fourth floor in Delhi

Delhi: पानी न आने पर टंकी देखने छत पर गया पिता, मां गई थी नहाने, नीचे से आवाज आई... देखा तो उड़ गए होश

Sun, 23 Jul 2023 10:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 23 Jul 2023 10:27 PM IST
सार

किसी ने शोर मचाया कि इमारत के पीछे किसी की बच्ची गिर गई है। वह भागकर वहां पहुंचा। दीपिका वहां अचेत पड़ी थी। वह उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Eight-month-old girl dies after falling from fourth floor in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची का पिता इमारत में मजदूरी का काम करता था परिवार के साथ चौथी मंजिल पर रहता था। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची की शिनाख्त दीपिका के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को आचार्य भिक्षु अस्पताल से एक बच्ची की मौत की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को बच्ची के पिता हर प्रसाद ने बताया कि वह मूलत: मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह कीर्ति नगर के एल ब्लॉक में एक निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करता है। शनिवार सुबह वह काम पर जाने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी ने कहा कि टंकी में पानी नहीं आ रहा है। वह पानी की पाइप को देखने के लिए चला गया। जबकि उसकी पत्नी नहाने के लिए चली गई। उसकी बेटी दीपिका वहीं खेल रही थी। 

विज्ञापन

 

इसी दौरान किसी ने शोर मचाया कि इमारत के पीछे किसी की बच्ची गिर गई है। वह भागकर वहां पहुंचा। दीपिका वहां अचेत पड़ी थी। वह उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed