फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eight-month investigation of the case was completed in eight hours

यादव सिंह केस की लटकी जांच 8 घंटे में हुई पूरी

Thu, 06 Aug 2015 10:19 AM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
eight-month investigation of the case was completed in eight hours

यादव सिंह के ठिकानों पर मंगलवार को सीबीआई का छापा पड़ते ही आठ माह से लंबित पड़ी जांच की रिपोर्ट महज आठ घंटे में सामने आ गई। साथ ही नोएडा प्राधिकरण की तरफ से यादव सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम व गंभीर धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई।

विज्ञापन


एफआईआर में नोएडा प्राधिकरण ने तीन प्रमुख जांच रिपोर्ट को आधार बनाया, जिसमें इनकम टैक्स के ज्वाइंट डायरेक्टर एसके यादव, शासन के संयुक्त सचिव देवी प्रसाद और जस्टिस अमरनाथ वर्मा की रिपोर्ट शामिल हैं।

विज्ञापन


जो एफआईआर 8 दिसंबर 2014 को दर्ज हो जानी थी, वह आठ माह बाद 4 अगस्त को रात 8:35 पर सेक्टर-20 थाने में दर्ज की गई।

आनन-फानन में दर्ज हुई एफआईआर

eight-month investigation of the case was completed in eight hours

इतना ही नहीं सीबीआई की छापेमारी के बाद यादव सिंह के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी रिपोर्ट के रूप में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव देवी प्रसाद ने सीईओ नोएडा अथॉरिटी और जस्टिस अमरनाथ वर्मा ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपी।


यह रिपोर्ट मंगलवार सुबह 9 बजे से सीबीआई की छापेमारी के बाद आठ घंटे में जारी की गई और आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कराई गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल विभाग के अकाउंटेंट प्रदीप कुमार शर्मा ने शपथपत्र दिया है कि 2003 से अब तक यादव सिंह टेंडर जारी करने के एवज में कमीशन लेता रहा है। जिस समय यादव सिंह के घर पर छापेमारी की जा रही थी, उस समय वह असिस्टेंट प्रोजेक्टर इंजीनियर रामेंद्र सिंह के घर पर था।

एसआईसी सेल के हवाले जांच

eight-month investigation of the case was completed in eight hours

यादव सिंह मामले की जांच पुलिस नहीं बल्कि स्पेशल इनवस्टिगेशन सेल (एसआईसी) करेगी। इसमें एसपी मानवाधिकार राम किशोर शर्मा समेत कुल आठ सदस्य हैं।


सीआईसी का सुपरविजन डीआईजी मेरठ रमित शर्मा करेंगे। एसपी मानवाधिकार राम किशोर शर्मा के मुताबिक डीजीपी का आदेश पत्र प्राप्त हुआ है। यादव सिंह के खिलाफ नोएडा में दर्ज हुए मामले की जांच सीआईसी करेगी।

सेल में एक एडिशनल एसपी, एक डीएसपी और पांच इंस्पेक्टर शामिल हैं। दो दिन के भीतर सीआईसी की टीम नोएडा जांच करने पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed