फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight miscreants arrested from different places, one minor

Delhi NCR News: अलग अलग जगहों से पकड़े आठ बदमाश, एक नाबालिग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
- पकड़े गए बदमाश झपटमारी, सेंधमारी और वाहन चोरी करते थे, पिस्टल, मोबाइल और बाइक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने समयपुर बादली इलाके में अलग अलग जगहों से आठ झपटमार, सेंधमार और वाहन चोरों को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग भी है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और चार बाइक बरामद हुईं हैं। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 8 जुलाई को समयपुर बादली थाना पुलिस इलाके में गश्त कर ही थी। मार्केट के पास पुलिस ने बाइक सवार को रोका। आरोपी बाइक रोकने के बजाए वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। जांच में पता चला कि बाइक अलीपुर इलाके से चोरी की गई थी। बदमाश की पहचान संजय काॅलोनी निवासी आनंद मोहन के रूप में हुई। वह समयपुर बादली थाने का घोषित बदमाश है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि समयपुर बादली थाना पुलिस इलाके में हुई झपटमारी, चोरी और वाहन चोरी के मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थलों के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर चार बदमाशों की पहचान की। आठ जुलाई को बदमाशों के लोहा का पुल के पास आने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। इनके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन और बाइक बरामद की। पुलिस ने इनके निशानदेही पर सिरसपुर से इनके दो साथियों को पकड़ा। गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान सिरसपुर निवासी सोनू, मोहित और चंदन पार्क निवासी अमित के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि सोनू पर पांच, मोहित पर सात और अमित पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है।
विज्ञापन

वहीं समयपुर बादली थाना पुलिस को सिरसपुर इलाके में बाइक चोरी की शिकायत मिली। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। पुलिस ने बदमाशों की पहचान करने के बाद इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन सभी अपने घर से गायब थे। 9 जुलाई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इलाके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सिरसपुर निवासी नितिन, अर्जुन और राणा पार्क निवासी राजबीर के रूप में हुई। इनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed