फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight double decker buses will run on the roads of Noida and Greater Noida

खुशखबरी: नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर चलेंगी आठ डबल डेकर बसें, सरकार ने दी मंजूरी; रूट पर विचार-विमर्श

Sat, 21 Jun 2025 07:12 PM IST
श्याम जी. राजेश भाटी ग्रेटर, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
राजेश भाटी ग्रेटर, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोकल रूटों पर आठ डबल डेकर बस चलाने की तैयारी है। शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। अब बसों के आने का इंतजार है और साथ ही रूट तय करने पर विचार विमर्श चल रहा है।

विज्ञापन
Eight double decker buses will run on the roads of Noida and Greater Noida
डबल डेकर बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर अब डबल डेकर बसें चलेगी। आठ डबल डेकर बस देने की शासन ने मंजूरी दी है। बसें आने का इंतजार है। इनके लिए रूट तय किए जा रहे हैं। बसें आने पर उनका संचालन शुरू हो जाएगा। पंद्रह साल पहले एक बस चलाई गई थी। इसके बाद बस नहीं मिलने पर संचालन नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


इन बसों को नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों के साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नॉलेज पार्क में भी चलाया जाएगा। ऐसे रूट का चयन किया जाएगा, जिन पर अंडरपास नहीं हैं। अधिक ऊंचाई होने के चलने दिक्कतें न हों। इन बसों की दूसरी मंजिल पर भी यात्री बैठकर यात्रा करेंगे। कई सेक्टरों के बीच से होकर निकाला जाएगा। ऐसे रूटों पर चलाया जाएगा, जिन पर अधिक यात्री चलते हैं। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


शासन से बस मिलने का इंतजार
शासन से अभी डबल डेकर बसें नहीं मिली हैं। आगामी माह में बस मिलने की उम्मीद है। बस मिलने के साथ ही उनको रूटों पर उतार दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं और युवाओं में डबल डेकर बस में यात्रा करने का उत्साह रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूटों का चयन करने में जुटे रोडवेज के अधिकारी
शासन से आठ डबल डेकर बसें मिलेंगी। चार बस ग्रेटर नोएडा और चार बस नोएडा डिपो के लिए हैं। दोनों स्थानों से इन बसों के लिए शहर में ही रूट का निर्धारण किया जा रहा है, ऐसे रूट शामिल होंगे, जिनमें कोई अंडरपास नहीं होगा। उनको चलने में कोई अवरोध न होने पाए।

पंद्रह साल पहले चली थी एक बस
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच पंद्रह साल पहले एक डबल डेकर बस चली थी। इस बस में नॉलेज पार्क में अधिक सवारियां रहती थी। बस को ट्रायल के रूप में चलाया गया था। बस में सवारियों की भरमार रहती थी। युवक और युवतियां उसकी दूसरी मंजिल पर बैठकर यात्रा करके लुफ्त उठाते थे। बस की मियाद पूरी होने के बाद बंद हो गई थी। दोबारा से डबल डेकर बस नहीं मिली थी।

एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए आठ डबल डेकर बस मिलेंगी। नोएडा के लिए चार और ग्रेटर नोएडा के लिए चार बस होगी। इनके रूटों को लेकर विचार विमर्स चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed