फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eight celebrities of Delhi honored with Padma Vibhushan and Padma Shri

दिल्ली की आठ हस्तियां पद्म विभूषण व पद्मश्री से सम्मानित, कुलदीप नैयर को मरणोपरांत मिला सम्मान

Sat, 26 Jan 2019 04:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Jan 2019 04:56 AM IST
विज्ञापन
eight celebrities of Delhi honored with Padma Vibhushan and Padma Shri
कुलदीप नैयर - फोटो : फाइल फोटो

राजधानी में साहित्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता और अन्य क्षेत्रों में प्रमुख रूप से योगदान देने वाली आठ हस्तियों को पद्म विभूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में एमडीएच मसालों के नाम से दुनिया भर में अपनी धाक जमाने वाले महाश्य धर्मपाल गुलाटी और पत्रकारिता में नाम कमाने वाले कुलदीप नैयर भी शामिल है। शनिवार को जारी 112 हस्तियों की सूची में आठ नाम दिल्ली के है। 

विज्ञापन


महाश्य धर्म पाल गुलाटी 
पद्म विभूषण के लिए चुने गए महाश्य धर्म पाल गुलाटी को ट्रेड एवं इंडस्ट्री (खाद्य) में विशेष काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। एमडीएच मसालों के संस्थापक व सीईओ देश-विदेश में एक प्रतिष्ठित चेहरा है। 
विज्ञापन


कुलदीप नैयर
दिवंगत पत्रकार कुलदीप नैयर को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने 60 से ज्यादा समाचार पत्रों में कॉलम लिखे। अगस्त 2018 में उनकी मृत्यु हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वीके शुंगलू
इसी प्रकार भारत के पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक आईएएस वीके शुंगलू को सिविल सर्विस में विशेष योगदान के लिए पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। 

पद्मश्री के लिए सम्मानित
प्रोफेसर दलीप चक्रवर्ती

वयोवृद्ध पुरातत्वविद् और प्रोफेसर दलीप चक्रवर्ती को पुरातत्व में योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा गया है। वे प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व पर छात्रवृत्ति के लिए जाने जाते हैं। 

गौतम गंभीर
खेल (क्रिकेट) में विशेष योगदान के लिए गौतम गंभीर को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है। वे पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रहे हैं और गंभीर ने 15 वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

संदीप गुलेरिया
स्वास्थ्य सेवा (सर्जरी) में विशेष योगदान के लिए संदीप गुलेरिया को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में अग्रणी प्रत्यारोपण सर्जन रहे हैं और वर्तमान में एम्स में प्रोफेसर है। वीआईपी का इलाज उनकी देखरेख में ही होता है। 


एस.जयशंकर 
भारत के पूर्व विदेश सचिव एवं आईएफएस एस.जयशंकर को भी पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

मो. हनीफ खान शास्त्री 
साहित्य एवं शिक्षा (संस्कृत) में विशेष योगदान के लिए मो. हनीफ खान शास्त्री को भी पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। वे संस्कृत के विद्वान और लेखक है। प्राचीन भारतीय श्लोकों पर आधारित अपनी पुस्तकों और कविताओं के माध्यम से सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed