{"_id":"633155312b7afd4d465e8d2b","slug":"eight-bangladeshi-nationals-arrested-for-traveling-abroad-with-indian-passports","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भारतीय पासपोर्ट बनवा विदेश गए आठ बांगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भारतीय पासपोर्ट बनवा विदेश गए आठ बांगलादेशी नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 26 Sep 2022 01:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:01 PM IST
सार
छानबीन के दौरान यात्रियों के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज मिले। जांच में पता चला कि सभी यात्रियों ने अपना नाम बदलकर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था। पूछताछ में पता चला कि इनके पासपोर्ट कोलकाता में बनाए गए हैं। इन्होंने नौ सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डा से विदेश के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनाकर उसका इस्तेमाल कर विदेश जाने वाले आठ बांग्लादेशी नागरिक को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पकड़ा गया है। सभी आरोपी यात्री सेशेल्स से नेपाल के रास्ते हवाई अड्डा पर पहुंचे थे। सभी के पास से भारतीय पासपोर्ट के अलावा बांग्लादेशी दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन
इमिग्रेशन अधिकारी की शिकायत पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर यात्रियों से पूछताछ कर रही है। इनसे पूछताछ कर पुलिस भारतीय पासपोर्ट बनवाने के मकसद और पासपोर्ट बनाने वालों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 21 सितंबर की सुबह सेशेल्स से नेपाल के रास्ते हवाई अड्डा पर उतरे सात यात्रियों ने इमिग्रेशन अधिकारियों से क्लीयरेंस के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन
पासपोर्ट की जांच के दौरान अधिकारी उस समय हैरत में पड़ गए जब सभी यात्रियों के पासपोर्ट पर भारत से विदेश प्रस्थान के लिए जरूरी स्टांप फर्जी पाए गए। स्टांप के अनुसार सभी यात्री नौ सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डा से विदेश के लिए उड़ान भरी थी। कोलकाता एयरपोर्ट व इमिग्रेशन अधिकारी से संपर्क करने पर पता चला की सभी फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनाकर विदेश गए थे। उसके बाद अधिकारियों के बांग्लादेशी नागरिक होने का शक हुआ। छानबीन के दौरान यात्रियों के पास से बांग्लादेशी दस्तावेज मिले। जांच में पता चला कि सभी यात्रियों ने अपना नाम बदलकर भारतीय पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट के अनुसार इनके नाम पलाश मलिक, रुपक, मनोज, संदीप, अभिजीत, दीपांकर, प्रसेनजीत व काबेरी हैं। जबकि इनका असली नाम सायम सरकार, अलामीन, मो. दिलाबर हुसैन, शाहीन मुंशी, शाहिद खान, एनुअल शरीफ, नईम मुंशी व तनिया अख्तर होना पता चला। इनके पासपोर्ट भारतीय पते पर बनवाए गए थे। पूछताछ में पता चला कि इनके पासपोर्ट कोलकाता निवासी देवाशीष की मदद से बनाए गए हैं। इसके एवज में सभी यात्रियों से लाखों रुपये लिए गए थे। पुलिस ने टीम गठित कर देवाशीष की तलाश के साथ साथ फर्जी तरीके से पासपोर्ट तैयार करने में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।