फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight arrested for spreading pollution, two companies fined one crore each

प्रदूषण फैलाने पर 8 गिरफ्तार, दो कंपनियों पर एक-एक करोड़ जुर्माना

Mon, 04 Nov 2019 05:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Nov 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested for spreading pollution, two companies fined one crore each
arrest - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रविवार को गाजियाबाद के कई इलाकों में कार्रवाई की। टीम ने कनावनी क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने पर आठ लोगों को गिरफ्तार कराया। इसके साथ ही दो कंपनियों पर कोयले का इस्तेमाल करने पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने बताया कि जिला अधिकारी अजय शंकर पांडेय के वायु प्रदूषण के संबंध में दिए गए निर्देशों के तहत रविवार को टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान कनावनी इलाके में खुले में रेत, बालू, सीमेंट रोड का क्रय-विक्रय तथा लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य संचालित किए जाने पर आठ व्यक्तियों को ग्रैप के नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी पाया गया। 
विज्ञापन


इन सभी आठ लोगों को थाना इंदिरापुरम ने पीसीबी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ईपीसीए की तरफ से कोयले का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश पर कई जगह पर छापेमारी की गई। इस दौरान यूपीपीसीबी की टीम को बुलंदशहर रोड पर स्टील फोरगोईंग इंडिया और विश्व लीला स्टील डी-13 व 14 में कोयले का प्रयोग होता हुआ मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीसीए के आदेशों का उल्लंघन करने और वायु प्रदूषण करने पर दोनों फर्मों पर एक एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी विभाग की तरफ से ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
इंदिरापुरम थाना के कार्यवाहक एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदूषण फैलाने के मामले में विपिन निवासी एटा, महेश चंद्र शर्मा निवासी प्रतापविहार, सुनील निवासी अलीगढ़, कालू निवासी औरेया, देवी दयाल निवासी मैनपुरी, जमीर अहमद निवासी विजयनगर, आजम निवासी बिहार, देवेंद्र निवासी मवाना मेरठ आरोपी हैं। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 268 और 269 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।


लोनी में 16 के खिलाफ एफआईआर
 प्रदूषण फैलाने पर डीएम के निर्देश पर 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएम अजय शंकर पांडेय ने कुछ दिन पूर्व लोनी क्षेत्र के सेवाधाम का गड्ढा के पास छापेमारी कर सैकड़ों कुंतल ई-वेस्ट का भंडारण पकड़ा था।

उन्होंने प्रदूषण फैलाने वाले इकाईयों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कृष्णा विहार, ग्राम बेहटा हाजीपुर में संचालित प्रदूषणकारी इकाईयों के खिलाफ कार्रवाई की गई। खाद्य निरीक्षक नगर पालिका लोनी की ओर से राजपाल उर्फ नत्थी, जयवीर, विजयपाल, जगत सिंह, ब्रहम पाल, अजब सिंह, महक सिंह, सूरजमल, कृष्ण कुमार, रामकुमार, सुखवीर, सतपाल सिंह, यशवीर, देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार अरोड़ा, मदन लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


अवैध रूप से केमिकल, तेजाब से प्लास्टिक के कचरे और प्लेटों को गलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा था। डीएम अजय शंकर पांडेय ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान चलाकर प्रदूषण फैलाने वाली इकाईयों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed