फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effect on menstruation and fertility, increasing the disease in women

मासिक धर्म व प्रजनन क्षमता पर असर, बढ़ी ये बीमारी

Mon, 08 Feb 2016 11:03 AM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
Effect on menstruation and fertility, increasing the disease in women

पॉलीसिस्टक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओडी) महिलाओं में बढ़ती जा रही है। यह बीमारी किशोरावस्था से 45 साल तक उम्र में कभी भी हो सकती है।

विज्ञापन


इसमें हॉरामेन्स के असंतुलन की कारण अंडाशय में छोटी-छोटी गांठें बन जाती है। जिस कारण मासिक धर्म के अलावा महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है।

सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल में रविवार को पॉलीसिस्टक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओडी) सम्मलेन 2016 आयोजित किया गया।

इससे मुंहासे, रूसी, पेट दर्द, गर्भधारण में दिक्कत परेशानियां शामिल हैं

Effect on menstruation and fertility, increasing the disease in women

सम्मेलन में देशभर के 150 डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इसमें त्वचा, स्त्री रोग, रेडियोलाजी, हृदय, इंटरनल मेडिसिन समेत तमाम विभागों के चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल थे।

जेपी अस्पताल की त्वचा विज्ञान विभाग की चिकित्सक डॉ. साक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि पीसीओडी महिलाओं में बढ़ती जा रही है।

इसके अलावा चेहरे/ शरीर पर अधिक बाल, मुंहासे, रूसी, पेट दर्द, गर्भधारण में दिक्कत, मोटापा, बार बार गर्भपात, सिर के बालों का अधिक झड़ना आदि परेशानियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में युवतियों की शादी में भी दिक्कत आती है

Effect on menstruation and fertility, increasing the disease in women

ऐसे में युवतियों की शादी में भी दिक्कत आती है। कुछ की शादी टूटने के मामले भी सामने आए हैं। इस मौके पर मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल और पीडी हिंदुजा अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ नीना मडानी ने कहा कि दूध में यदि ऑक्सीटोसिन मौजूद है तो लंबे समय तक इसका सेवन भी इस बीमारी का कारण बन सकता है।


देश में इसको लेकर शोध नहीं हुआ है लेकिन अमेरिका में शोध से यह साबित हुआ है। इस अवसर पर डॉक्टरों के लिए क्विज हुई।

इस मौके पर डॉ. शैली कपूर, डॉ. सिद्धार्थ सोंथिलिया, डॉ.एसएन भट्टाचार्या, योगेश मर्फटिया और डर्मासोर्श इंडिया से धर्मेंद्र अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed