फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effect of Corona: Helpline number released to help youth

कोरोना का प्रभाव: युवा हेल्पलाइन पर कॉल कर खुद को करें तनाव से दूर

Wed, 21 Jul 2021 05:23 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Jul 2021 05:23 PM IST
सार

  • लोगों को तनाव से दूर रखने का काम करेगी युवा हेल्पलाइन
  • सरकार ने जारी किया 10580 और 180011688 नंबर

विज्ञापन
Effect of Corona: Helpline number released to help youth
लोगों की भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी ने लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने युवा हेल्पलाइन नंबर 180011688 और 10580 जारी किया है। दिल्ली के सभी नागरिक और विशेषकर स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी तनाव समेत अन्य सभी मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली सरकार के इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कॉउंसलिंग प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के सभी नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार उनकी मदद करने  के लिए हमेशा तैयार है। इसलिए जब भी कोई व्यक्ति या विद्यार्थी ऐसा महसूस करे कि वे तनावग्रस्त है या अवसाद की स्थिति में जा रहे है तो दिल्ली सरकार की युवा हेल्पलाइन पर कॉल करें। दिल्ली सरकार के विशेषज्ञ  लोगों की कॉउंसलिंग करने का काम करेंगे। सिसोदिया ने कहा कि  युवा हेल्पलाइन नंबर पर सभी कार्य दिवसों पर सुबह 7:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक कॉल करके प्रशिक्षित काउंसलर्स से बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन समस्याओं से ग्रस्त लोग ले सकते हैं सहायता
दिल्ली के सभी नागरिक युवा हेल्पलाइन का लाभ उठा सकते है उनकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। यदि कोई विद्यार्थी कोरोना महामारी के कारण तनाव में हो, अपने करियर या भविष्य को लेकर चिंता में हो, घर पर बैठ ऑनलाइन पढ़ाई करने और समय प्रबंधन में कठिनाई का सामना कर रहे हो।  विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश हेतु जानकारी लेना चाहते हो, वे सभी युवा हेल्पलाइन पर कॉल करके दिल्ली सरकार के प्रोफेशनल काउंसलर्स से नि:शुल्क कॉउंसलिंग प्राप्त कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed