{"_id":"56ed41e04f1c1b1d658b484b","slug":"effect-of-amar-ujala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: बैंक-फाइनेंस कंपनियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: बैंक-फाइनेंस कंपनियों को नोटिस जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा को लेकर लापरवाह बैंक व फाइनेंस कंपनियों को नोटिस जारी हुए हैं। शुक्रवार को इनका निरीक्षण किया गया था, जिसमें बैंक और फाइनेंस कंपनियां सुरक्षा के मानकों पर फेल पाई गई थीं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस लापरवाही को 18 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसपर संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने 38 बैंक और 10 फाइनेंस कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
नोटिस में पुलिस ने बैंको को सीसीटीवी कैमरा, सायरन और सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही महीने में तीन से चार बार मॉक ड्रिल करने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
जिन गार्डो को बैंक में नियुक्त किया जाए। तो उनके पास ट्रैनिंग का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। पुलिस ने फाइनेंस कंपनियों से एनओसी और सुरक्षा उपकरणों के प्रमाण पत्र भी मागे हैं।
लीड बैंक मैनेजर ईंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि सभी बैंको प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा को और पुख्ता कर खामियों को दूर करने के लिए कहा गया है। बैंकों को ई-मेल, लिखित और मैसेज के जरिए सुरक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए कहा गया है।
अगले महीने समीक्षा बैठक के दौरान एक बार फिर सुरक्षा का आंकलन किया जाएगा। जांच के दौरान किसी बैंक का सीसीटीवी खराब मिला था तो किसी का सायरन नहीं बज रहा था। कहीं, सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी घटिया थी।