{"_id":"5ca8ca18bdec22144a27389b","slug":"education-does-not-mean-a-degree-country-needs-to-grow-said-murli-manohar-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरली मनोहर जोशी बोले, शिक्षा का अर्थ डिग्री नहीं, देश के विकास को बढ़ाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरली मनोहर जोशी बोले, शिक्षा का अर्थ डिग्री नहीं, देश के विकास को बढ़ाना है
Sat, 06 Apr 2019 09:17 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा का अर्थ डिग्री नहीं, देश के विकास को बढ़ाना है। शिक्षा के चलते ही युवा पीढ़ी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए देश के विकास में अपना योगदान दे सकती है। इसलिए युवा पीढ़ी को शिक्षा से जोड़ने पर काम करना होगा।
विज्ञापन
शिक्षा आम आदमी की पहुंच में होनी चाहिए। इसलिए सरकारों को ऐसी शिक्षा योजना बनानी होगी जो हर बच्चे तक पहुंचाई जाए। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने शनिवार को वर्ल्ड एजूकेशन समिट एवं अवार्ड 2019 में कही।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में जोशी ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का आयोजन मार्केट रिसर्च कंपनी वर्ल्ड वाइड अचीवर की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में जोशी ने कहा कि शिक्षा सस्ती होनी चाहिए, ताकि सभी बच्चों को इसका लाभ मिल सके। महंगी शिक्षा की वजह से बहुत से बच्चे वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, कमल कमल इंस्टीट्यूट दिल्ली, सतलुज पब्लिक स्कूल, नेशनल अकादमी ऑफ इवेंट मैनेजमेंट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, इंडस वैली वर्ल्ड स्कूल और श्रीराम ग्लोबल प्री स्कूल को सम्मानित किया गया।