फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   edmc sanitation workers strike continues, thrown garbage in vice mayor office

दिल्लीः हड़ताली सफाईकर्मियों का फूटा गुस्सा, उपमहापौर के कार्यालय में कूड़ा फेंक किया प्रदर्शन

Sat, 14 Oct 2017 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
edmc sanitation workers strike continues, thrown garbage in vice mayor office
- फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को उग्र रूख अख्तियार करना आरंभ कर दिया। उन्होंने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के उपमहापौर बिपिन बिहारी सिंह के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने उनका पुतला दहन किया और उनके कार्यालय कूड़ा फेंका। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में काफी देर तक नारेबाजी की।

विज्ञापन


एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी पटपडग़ंज चेस्ट क्लीनिक के समक्ष इकट्ठा हुए। वहां से वे रैली के जरिए उपमहापौर के कार्यालय तक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने उनके कार्यालय पर कूड़ा फेंका और पुतला जलाया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि आयुक्त गुमराह करने वाले बयान दे रहे है, क्योंकि आयुक्त के मुताबिक नगर निगम के खजाने में केवल कुछ हजार रुपए शेष है। उनको वेतन एवं बोनस देने का दावा पूरी तरह  गलत है।

पूर्वी दिल्ली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है

edmc sanitation workers strike continues, thrown garbage in vice mayor office

दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के सफाई कर्मचारियों से जुड़े कई संगठनों ने भी एकजुट होकर हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने 16 अक्तूबर से तीनों नगर निगम में पूर्ण रूप से काम बंद करने का फैसला लिया।


उधर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूर्वी दिल्ली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ढलाव घरों के सामने कूड़ा बाहर सड़क पर आना शुरू हो गया है। वहीं सड़कों एवं गलियों में सफाई नहीं हो रहा है।
 

उनमें भी जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। इसके चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उनके घरों के सामने साफ सफाई होने के बजाए कूड़ा पड़ा हुआ है, जिसमें से निरंतर बदबू आ रही है।


डिप्टी मेयर ने हड़ताल को खत्म बताया विपिन बिहारी सिंह ने दावा किया है कि कुछ ही सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। वह आम आदमी पार्टी के इशारे पर हड़ताल पर गए है। उन्होंने चेतावनी दी है कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों को दिवाली का बोनस नहीं दिया जाएगा।-उपमहापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed