{"_id":"65c3002cf95afa6ae105daef","slug":"ed-reached-court-against-cm-arvind-kejriwal-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ईडी, आज होगी सुनवाई; पांच बार समन भेजने पर भी हाजिर नहीं हुए थे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची ईडी, आज होगी सुनवाई; पांच बार समन भेजने पर भी हाजिर नहीं हुए थे सीएम
Wed, 07 Feb 2024 09:29 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:29 AM IST
सार
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जु़ड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को पांच समन भेजे। लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। आप ने ईडी द्वारा जारी समन को राजनीति से प्रेरित बताया और यह भी दावा किया है कि केंद्रीय एजेंसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में केंद्रीय एजेंसी के समन का पालन नहीं करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सीएम को पांच समन भेजे लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आज इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 50 के अनुपालन में गैर-उपस्थिति के लिए शिकायत मामला दर्ज किया गया है, जो समन, दस्तावेजों के उत्पादन आदि के संबंध में ईडी की शक्तियों को निर्धारित करता है।
विज्ञापन
राउज एवन्यू कोर्ट की अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा के समक्ष अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए थे और ईडी की ओर से दलीलें दीं थीं। उन्होंने कहा था कि ईडी ने केजरीवाल को अलग-अलग तिथियों पर पांच बार समन जारी कर पूछताछ में शामिल होने का मौका दिया है लेकिन वे हर बार समन का पालन करने में असमर्थ रहे है और जानबूझ कर जांच में सहयोग नहीं कर रहे। ऐसे में तय नियमों में केजरीवाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 7 फरवरी तय की थी।
विज्ञापन
वहीं, आप ने ईडी द्वारा जारी समन को राजनीति से प्रेरित बताया है और यह भी दावा किया है कि केंद्रीय एजेंसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।