फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED raid on popular tv anchor place, 50 thousand dollar and 3 kg gold sieze

मशहूर न्यूज एंकर के घर छापा, 3 किलो सोना बरामद

Sat, 30 Jan 2016 03:14 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
ED raid on popular tv anchor place, 50 thousand dollar and 3 kg gold sieze

ये खबर एक न्यूज एंकर की है जिस पर कई फर्जीवाड़े करने का आरोप लगा है। हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन से अपने करियर की शुरूआत करने वाले और बाद में भारत सरकार की विदेश सेवा में काम करने वाले दीपक वोहरा की।

विज्ञापन


दीपक पर कई करोड़ के फेमा उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इस संबंध में ईडी दिल्ली और नोएडा के छह ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इसमें दीपक के घर के साथ-साथ एंजेलिक इंटरनेशनल के दो अधिकारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन


दरअसल उनपर आरोप लगा है कि भारत सरकार ने अफ्रीकी देशों के विकास के लिए जो पैसा कर्ज के रूप में दिया था उसमें से अधिकतर कॉन्ट्रैक्ट एक ही कंपनी (एंजेलिक इंटरनेशनल) को दे दी गई। कहा जा रहा है कि दीपक वोहरा ने ही कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में कंपनी की मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलो सोना बरामद

ED raid on popular tv anchor place, 50 thousand dollar and 3 kg gold sieze

गौरतलब है कि ईडी द्वारा मारे गए छापे में दीपक के छह लॉकर खुले हैं जिसमें 3 किलो सोना मिला है। इसके साथ ही एक डायरी मिली है जिसमें अफ्रीकी देशों के बड़े-बड़े लोगों के नाम है जिन्हें डॉलर में पैसे देने के साथ ही कई गिफ्ट आदि देने के विवरण मौजूद हैं।

अब ईडी एंजेलिक इंटरनेशनल से पूछताछ करेगी कि क्या इसकी सूचना उसने आरबीआई को दी है। कैसे उसने ये लेन देन किया है। गौरतलब है कि दीपक वोहरा ‌अमेरिका समेत कई देशों में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत रहे हैं।

ईडी को छापे में 50 हजार डॉलर की रकम, सेल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और कई उपकरण भी मिले जिन्हें पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। इसके साथ ही लॉकरों से ईडी को चांदी के बर्तन आदि भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed