फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP upset over arrest: Minister Atishi said - Kejriwal is CM, was and will be; Know the reaction of your leade

गिरफ्तारी पर बिफरी AAP: मंत्री आतिशी बोलीं- केजरीवाल सीएम हैं, थे और रहेंगे; जानें आप नेताओं का रिएक्शन

Thu, 21 Mar 2024 09:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 09:57 PM IST
सार

उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
AAP upset over arrest: Minister Atishi said - Kejriwal is CM, was and will be; Know the reaction of your leade
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर 'आप' का हल्लाबोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रही है। अरविंद केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर तलाशी जारी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जारी किए गए लगभग नौ ईडी समन से बच चुके हैं। अब 10वां समन जारी किया। केजरीवाल के घर पर ईडी के पहुंचे ही दिल्ली सरकार के कई मंत्री और आप नेताओं से लेकर कार्यकर्ता उनके घर के बाहर पहुंच गए। जानें किसने क्या कहा....

विज्ञापन

सौरभ बोले- केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी

मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर ईडी की टीम पहुंचे के बाद दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पहुंचे। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी है। वहीं दिल्ली मंत्री आतिशी भी केजरीवाल के घर के बाहर पहुंची हैं। उनके साथ कई आप नेता और कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दो साल की जांच में कोई रिकवरी नहीं हुई। ये बौखलाहट है। चुनाव से पहले कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी का दावा, यह एक राजनीतिक साजिश है

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने नहीं आते। यह एक राजनीतिक साजिश है और वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं। हम अंदर नहीं जा सकते क्योंकि भारी सुरक्षा तैनात है। हम यहीं इंतजार करेंगे। अगर एक लोकप्रिय सीएम को इस तरह से गिरफ्तार किया जाता है, तो उनके समर्थक पूरी दिल्ली से यहां आएगी।

हाईकोर्ट ने आज ईडी को नोटिस जारी कर पूछा कि समन रद्द क्यों नहीं किए जा रहे हैं और अरविंद केजरीवाल को अंतरिम राहत क्यों नहीं दी जाएगी। कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पहुंचे हैं। अगर यह एक तलाशी अभियान है, तो वे पुलिस कर्मियों से भरी चार बसें क्यों लाए हैं? आरएएफ कर्मियों से भरी दो बसें लाने की क्या जरूरत थी? पूरे इलाके की बैरिकेडिंग करने की क्या जरूरत थी? यह अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश है।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष का दावा, गिरफ्तार हो सकते हैं केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी सीएम आवास पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि मनीष सिसौदिया को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब तक 600 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वे चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आवाज को दबाना चाहते हैं। इसलिए वे उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं।

दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि ये कार्रवाई निंदनीय है

दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय भी सीएम आवास के बाहर पहुंची हैं। जहां पहले से भारी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद हैं। मेयर शैली ने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, अगली तारीख 22 अप्रैल तय की गई है। छापेमारी करने, गिरफ्तार करने, तलाशी लेने की इतनी जल्दी क्या थी। जिस तरह से यहां पुलिस तैनात की गई है। यह निंदनीय है।हमारा अरविंद केजरीवाल से कोई संपर्क नहीं है। आगे के इरादे जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगे।

आतिशी ने बोली- सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है

दिल्ली मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें खबर मिली है कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।
 

संजय सिंह की पत्नी बोली- ये तानाशाही

आम आदमी पार्टी की नेता संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ तानाशाही सरकार है। अगर वे सभी विपक्षी नेताओं को जेल में डालना चाहते हैं, तो चुनाव कराने की क्या जरूरत है। अरविंद केजरीवाल के घर पर छापा मारा गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जो भी फोन मिले उन्हें जब्त कर लिया गया है। तो इस तरह तानाशाही सरकार बिना किसी सबूत के सभी को जेल में डाल रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान का भाजपा पर तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि भाजपा की राजनीतिक टीम यानी ईडी  केजरीवाल की सोच को कभी कैद नहीं कर सकती है। आम आदमी पार्टी ही भाजपा को रोक सकती है। आप सोच को कभी नहीं दबा सकते।

उदित राज का ईडी की कार्रवाई पर बड़ा तंज

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर को सुरक्षा बलों ने ऐसे घेर लिया है जैसे वे किसी डाकू को पकड़ने आए हों या किसी दुश्मन देश से युद्ध चल रहा हो। यह लोकतंत्र की हत्या है। 

आगे कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल अपना गठबंधन खत्म करते हैं और बीजेपी के साथ गए, तो सभी समन वापस ले लिए जाएंगे। अगर अभिव्यक्ति की आजादी को दबाया गया, तो सिर्फ आप या कांग्रेस को ही नहीं, सभी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

लोकसभा चुनाव से  पूर्व मुख्यमंत्री को  गिरफ्तार करना स्वच्छ  लोकतंत्र के लिए  अच्छा संकेत नहीं : मनोज त्यागी 

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर गाजियाबाद से आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मीडिया प्रभारी अधिवक्ता मनोज प्रकाश त्यागी ने कहा कि लोकसभा चुनावी माहौल के बीच अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक विद्वेष के तहत  केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन तथा बदलाव की राजनीति के लिए एक बहुत बड़ा गतिरोध है l  केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे तथा केंद्रीय कारागार से ही सरकार चलाएंगे l सदन के सारे विधायकों का विश्वास अपने मुख्यमंत्री के प्रति कायम है l  लीगल टीम  माननीय सुप्रीम कोर्ट के लिए प्रस्थान कर चुकी है l  माननीय न्यायालय तथा देश के संविधान में हम लोग  हमारी पार्टी पूरी तरह आस्थावान है l

ईडी की कार्रवाई पर जेएमएम नेता महुआ माजी भी भड़कीं

ईडी की कार्रवाई पर राज्यसभा सांसद और जेएमएम नेता महुआ माजी ने कहा कि जहां-जहां गैर-भाजपा सरकार है, उन राज्यों में ही ये चीजें हो रही हैं। चुनाव होने वाले हैं। आदर्श आचार संहिता लागू है। लेकिन जिस तरह से चीजें चल रही हैं। पहले झारखंड और फिर दिल्ली में ये लोकतंत्र नहीं बल्कि निरंकुशता की तैयारी है।
 

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने की टिप्पणी

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि शराब नीति मामले में कुछ दिन पहले बीआरएस नेता के कविता को भी गिरफ्तार किया। यह एक बड़ी गिरफ्तारी का संकेत था कि आने वाले दिनों में इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। यह स्वाभाविक था कि इस मामले की आखिरी कड़ी अरविंद केजरीवाल तक पहुंचनी थी। इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया भी गिरफ्तार हैं। उनकी गिरफ्तारी बस कुछ ही समय की बात थी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का तंज

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल 2020-21 से लगातार शराब नीति घोटाले में बहाने बना रहे थे और जिस तरह की राजनीतिक नाटकबाजी वो कर रहे थे उसका आज अंत हो गया है। आज आखिरकार सत्य की जीत हुई है और मुझे विश्वास है।' पूरे युवाओं को शराब की लत में धकेलने की जो साजिश अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने रची थी, उसका परिणाम यही होना ही था। सत्य की जीत होनी थी और अरविंद केजरीवाल को उनके पापों की सजा मिलनी ही थी।"

अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता ने गिरफ्तारी को बताया भाजपा का तीन सूत्री एजेंडा

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता कोवई सत्यन ने कहा कि यह गिरफ्तारी साबित करती है कि भाजपा के लिए तीन सूत्री एजेंडा है। पहला, जो भी भाजपा का विरोध करेगा, उसे सलाखों के पीछे से चुनाव लड़ना चाहिए। दूसरा, जो भी भाजपा का विरोध करेगा, उसके पास धन और पैसा खत्म हो जाएगा। पार्टी फंड का उपयोग करने में असमर्थ होंगे। तीसरा, जो भी जमानत पर बाहर हैं, बीजेपी को उनके साथ गठबंधन करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed