फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED questions ex-Delhi minister Satyendar Jain in DJB-linked PMLA case

Delhi Jal Board Case: ईडी दफ्तर पहुंचे सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में पूछताछ

Thu, 03 Jul 2025 12:46 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:46 PM IST
सार

सत्येंद्र जैन सुबह करीब 11:15 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
ED questions ex-Delhi minister Satyendar Jain in DJB-linked PMLA case
सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया। सत्येंद्र जैन पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सत्येंद्र जैन सुबह करीब 11:15 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज किया जा रहा है। यह जांच डीजेबी द्वारा कुछ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विस्तार में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है। ईडी ने पिछले साल जुलाई में इस मामले में छापेमारी की थी।
विज्ञापन


धन शोधन की जांच दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) द्वारा यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर से शुरू हुई है, जिसमें पप्पनकला, निलोठी, नजफगढ़, केशोपुर, कोरोनेशन पिलर, नरेला, रोहिणी और कोंडली में 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के विस्तार और उन्नयन के नाम पर दिल्ली जल बोर्ड में घोटाले का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed