1146 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण: ईडी ने दिल्ली के एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, दीपक नायर 22 मई तक जांच एजेंसी की हिरासत में
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिग मामले में दिल्ली के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। वहीं सीबे इंटरनेशनल के पार्टनर दीपक नायर को विशेष अदालत ने 22 मई तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी ने बड़ी कंपनियों के नाम पर फर्जी एयरवे बिल व अन्य शुल्क के जरिये 1,146 करोड़ का घोटाला किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,146 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिग के मामले में दिल्ली के एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबे इंटरनेशनल के पार्टनर दीपक नायर को 5 मई को हिरासत में लिया गया था। विशेष अदालत ने उसे 22 मई तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।
ईडी ने जांच के दौरान पाया कि कंपनी ने बड़ी कंपनियों के नाम पर फर्जी एयरवे बिल व अन्य शुल्क के जरिये 1,146 करोड़ का घोटाला किया। ईडी ने हैदराबाद पुलिस को कंपनी की अवैध गतिविधियों की सूचना दी थी जिसके बाद पिछले साल सितंबर में केस दर्ज हुआ था। एजेंसी ने पुलिस की एफआईआर के आधार पर पीएमएलए के तहत आपराधिक केस दर्ज किया था।
एंट्री ऑपरेटर था आरोपी दीपक नायर
जांच एजेंसी के मुताबिक लेनदेन की कड़ी से पुलिस नायर तक पहुंची। जांच में यह भी बात सामने आई कि दीपक नायर एंट्री ऑपरेटर था और वह फर्जी कंपनियों के जरिये रुपए को ठिकाने लगाता था। ये फर्जी कंपनियां मनी लॉन्ड्रिग के जरिये चीन और अन्य जगहों से रकम प्राप्त कर रहे थे। ईडी ने बताया कि इस मामले में पिछले साल दिसंबर में एचएआर एसोसिएट्स के चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में कई आरोपी फरार बताए गए हैं।