ED Raid: ईडी का नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन, दिल्ली-एनसीआर समेत मुंबई तक छापा
दिल्ली में बीते दिनों नशे की खेप पर एक्शन के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। दिल्ली-एनसीआर समेत मुंबई तक ईडी ने कार्रवाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय ने आज नशे के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान 602 किलोग्राम नारकोटिक और साइकोट्रॉपिक पदार्थों जैसे 'कोकीन' और 'हाइड्रोपोनिक मारिजुआना' की एक खेप की जब्ती के मामले में चलाया गया।
ED, Delhi Zonal Office has conducted search operations at various locations in Delhi-NCR and Mumbai on 11.10.2024 in connection with the case of seizure of a consignment of Narcotic and Psychotropic substances viz. ‘Cocaine’ and ‘Hydroponic Marijuana’ weighing over 602 Kgs by… pic.twitter.com/Tu8fnWNeBV
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 11, 2024
दिल्ली के रमेश नगर में बीते गुरुवार को 2000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की थी। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर से 5000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 562 किलोग्राम नशीली दवाओं की बरामदगी की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि दुबई से भारी मात्रा में कोकीन एक कंपनी के जरिए भारत भेजी गई है। इस कंपनी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं और ये पता कर रहे हैं कि कितनी मात्रा में कोकीन भारत भेजी गई है।
अभी तक भारत में कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी मात्रा में देश से कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एंजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं। सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। स्पेशल सेल ने अब नार्को टेरर का लिंक भी खंगालना शुरू कर दिया है।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुबई से कोकीन की खेप सीधे गाजियाबाद व हापुड़ पहुंची थी। यहां गोदाम में पूरी खेप को रखा गया था। यहां से खेप भारत के अन्य राज्यों में भेजी जा रही है।
दिल्ली के रमेश नगर से जो 208 किलोग्राम कोकीन बरामद की गई है वह भी गाजियाबाद से यहां पहुंचाई गई थी। यहां से ये खेप आगे पहुंचाई जाती उससे पहले ही महिपालपुर में कोकीन की खेप पकड़ी गई। इसके बाद इस खेप की निगरानी करने भारत आया सविंदर गोदाम बंद कर बुधवार रात को लंदन फरार हो गया। वह आईजीआई एयरपोर्ट से लंदन फरार हुआ है।