{"_id":"63e47daeba419f487c0e19f9","slug":"ed-arrest-one-more-accused-rajesh-joshi-in-delhi-excise-policy-2021-2022-money-laundering-case-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy: ईडी ने की एक और गिरफ्तारी, राजेश जोशी ने कंपनी के जरिए किया गोवा चुनाव में लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy: ईडी ने की एक और गिरफ्तारी, राजेश जोशी ने कंपनी के जरिए किया गोवा चुनाव में लेनदेन
Thu, 09 Feb 2023 10:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:29 AM IST
सार
Delhi Excise Policy: ईडी ने की एक और गिरफ्तारी, राजेश जोशी ने कंपनी के जरिए किया गोवा चुनाव में पैसों का लेनदेन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली आबकारी विभाग से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राजेश जोशी नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली से ये गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राजेश जोशी को कल रात में ही हिरासत में लिया गया था और आज सुबह औपचारिक तौर गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
गिरफ्तार आरोपी राजेश जोशी चैरियट मीडिया नाम की कंपनी का मालिक है। ये पैसे लेकर विज्ञापन करने वाली कंपनी है। इसी कंपनी की आड़ में गोवा चुनाव के दौरान पैसों का लेनदेन हुआ था। राजेश जोशी की गिरफ्तारी काफी महत्वपूर्ण सबूतों के आधार पर हुई है।
विज्ञापन