{"_id":"8f2fdf9e5b4ab874af2d83cc4e183c49","slug":"ec-identify-sensitive-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग कर रहा संवेदनशील इलाकों की पहचान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग कर रहा संवेदनशील इलाकों की पहचान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजधानी के संवेदनशील इलाकों की पहचान शुरू कर दी गई है। आयोग ने इस संबंध में पुलिस से भी रिपोर्ट मांगी है। 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 630 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन थे।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर इस बार आयोग के सामने सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। त्रिलोकपुरी में बीते दिनों हुए दंगे। 26 जनवरी को अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा को लेकर राजधानी में रेड अलर्ट है।
विज्ञापन
इस बीच दिल्ली मुख्य निर्वाचन कार्यालय को पुलिस के साथ मिलकर चुनाव के दौरान आचार संहिता को भी लागू कराना होगा। पुलिस की व्यवस्था को देखते हुए इस बार चुनाव आयोग संवेदनशील इलाकों की पहचान पहले कर लेना चाहता है। इलाकों की पहचान के बाद वहां सुरक्षा को लेकर अलग से खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक संवेदनशील इलाकों की पहचान के पैरामीटर होते हैं। इसमें पिछले दो चुनाव लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसे इलाकों को चिह्नित करेंगे जहां हिंसक झड़पें हुई हों। यही नहीं उन इलाकों के बदमाशों की पहचान भी की जाएगी जो कि माहौल बिगाड़ने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।