फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EC are not in the office document Irani and Kapil Sibal

चुनाव आयोग कार्यालय में नहीं मिल रहे स्मृति ईरानी और कपिल सिब्बल के दस्तावेज

Sun, 24 Jul 2016 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 07:53 AM IST
विज्ञापन
EC are not in the office document Irani and Kapil Sibal
स्मृति ईरानी - फोटो : PTI

चांदनी चौक सीट से 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के हलफनामे व दूसरे दस्तावेज चुनाव आयोग कार्यालय में नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल के दस्तावेज व हलफनामा भी शामिल हैं। 

यह बयान शनिवार को चुनाव आयोग अधिकारी ने पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज करवाया। महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह के समक्ष चुनाव आयोग के अधिकारी ने यह बयान दर्ज करवाया। 

विज्ञापन

मामले में 27 अगस्त हो होनी है सुनवाई

EC are not in the office document Irani and Kapil Sibal
कोर्ट, - फोटो : फाइल फोटो

अदालत ने ईरानी की शिक्षा संबंधी तथ्यों की पुष्टि के लिए दस्तावेज पेश करने निर्देश दिया था। केंद्रीय स्मृति ईरानी पर आरोप है कि चुनावी हलफनामों में अपनी शिक्षा के संबंध में झूठी जानकारी दी। 

अदालत ने मामले में शिकायतकर्ता अहमर खान की गवाही दर्ज करने के बाद सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय कर दी।

पेश मामले में शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्मृति ईरानी ने जानबूझकर कर अपनी शिक्षा के बारे में 2004, 2011 व 2014 के चुनावी हलफनामों में गलत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed