फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Easy Trade Fair for Elderly Divyang and Women in delhi

बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए सुगम हुआ व्यापार मेला

Fri, 23 Nov 2018 04:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Easy Trade Fair for Elderly Divyang and Women in delhi
सीएसआर रिसर्च फाउंडेशन

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2018 में व्यापार के साथ-साथ समाजसेवा के भी कई अनूठे कार्यक्रम चल रहे हैं। ओएनजीसी और आईटीपीओ के सहयोग से सीएसआर रिसर्च फाउंडेशन ने महिलाओं और बुजुर्गों के लिए खास इंतजाम किए हैं। 

विज्ञापन


मेला स्थल के महिला शौचालयों  के बाहर सैनिटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें विशेष जरूरतों के चलते कोई असुविधा न हो। 
विज्ञापन


इसी के साथ व्यापार मेले के 38 वर्षों के इतिहास यह तीसरा मौका है जब बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा को देखते हुए मेला परिसर में विश्राम गृह बनाया गया है। पिछली बार की तरह इस साल भी मेला देखने आए बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए प्रगति मैदान के गेट न.1 पर विश्राम गृह बनाया गया है, जहां उनकी सुविधा के लिए निशुल्क चाय, कॉफी और ई रिक्शा की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएसआर रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि निशुल्क सैनिटरी नैपकिन देने के पीछे हमारी यह सोच है कि ऐसी सुविधाओं के कारण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह घर के बाहर निकलने में सहजता महसूस करेंगी। और वैसे भी प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले मेलें में ऐसी सुविधाएं महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होती है। 

वहीं हमारी यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने 'स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत' की परिकल्पना को साकार करने की ओर एक कदम मात्र है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा मेला परिसर में विश्राम गृह की सुविधा भी दी जा रही है और यह व्यवस्था मेला देखने आए बुजुर्गों और दिव्यांगों जनों की शारीरिक क्षमताओं को सहारा प्रदान करने का काम कर रही है, और वहीं उनको यहां आकर मेले की पूरी जानकारी और भावनात्मक सहयोग भी मिलता है।


संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस कल्याणकारी कामों को जनता का भरपूर समर्थन एवं सहयोग मिल रहा है और हम भविष्य में भी ऐसी अनुठी पहलों के माध्यम से जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed