{"_id":"5ed12ed0f513ee191516e781","slug":"earthquake-tremors-felt-in-delhi-rector-scale-4-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर : एक घंटे में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर : एक घंटे में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता
Fri, 29 May 2020 09:51 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 29 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार रात को फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक हरियाणा का रोहतक भूकंप का केंद्र था। एक घंटे में रोहतक मे दो बार भूंकप के झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप 9 बजकर 8 मिनट पर आया, इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। जबकि इसकी गहराई पांच किलोमीटर दर्ज की गई।
दूसरा भूकंप उसी जगह कम तीव्रता 2.9 रिक्टर का था। अबतक भूकंप से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। रोहतक, दिल्ली से 60 किलोमीटर की दूरी पर है। 12 अप्रैल से अबतक दिल्ली में कम तीव्रता के चार और भूकंप आ चुके हैं।
विज्ञापन
मई महीनेे में दूसरी बार दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 15 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत और एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
15 मई को भी आया था भूकंप
15 मई को सुबह करीब 11.28 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.2 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिमी दिल्ली था और इसकी गहराई 13 किलोमीटर नीचे थी। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली का पीतमपुरा था।
15 मई से पहले 3.4 तीव्रता का भूंकप 10 मई को आया था। वहीं 13 अप्रैल को 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। जबकि 14 अप्रैल को भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई थी।