फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Earthquake tremors felt in Delhi NCR on Tuesday night

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देर रात आया भूकंप, नेपाल में छह लोगों की मौत

Wed, 09 Nov 2022 03:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 03:01 PM IST
सार

Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। बता दें कि उत्तर भारत में महज पांच घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

विज्ञापन
Earthquake tremors felt in Delhi NCR on Tuesday night
पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार की देर रात भूकंप (Earthquake) के तेज झटके लगे। दो बार में तेज झटके लगने से कई कॉलोनियों व मोहल्लो में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके देर रात 1.58 बजे महसूस किए गए। कुछ रुककर दो बार झटके लगने से नींद में सोए लोग भी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। वहीं भूकंप का केंद्र रहे नेपाल में छह लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डोटी  जिले में एक घर गिरने से इन लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

बुरी तरह घबराए लोगों में से कुछ ने अपने घरों और दीवारों को चेक करना शुरू कर दिया। कुछ देर में भूकंप की सूचना एक-दूसरे को बताने और इसे कनफर्म करने के लिए लोगों के फोन घनघनाते रहे। जानकारों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.3 से अधिक थी। दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के आसपास के जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। बता दें कि उत्तर भारत में महज पांच घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इससे पहले मंगलवार रात आठ बजकर 52 मिनट पर लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई थी। वहीं नेपाल में यह मंगलवार को 24 घंटे के भीतर तीसरा भूकंप का झटका रहा। 

विज्ञापन

बता दें कि भूकंप के झटके यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ बरेली आदि शहरों में भी महसूस किए गए। वहीं एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा में भी झटके महसूस हुए। इस दौरान कई जगह से लोगों के बेड तक हिलने की खबर आई। हालांकि राहत की बात यह है कि इन जगहों से किसी तरह की दुर्घटना की खबर नहीं आई।

लोगों की प्रतिक्रिया
नोएडा में रात में काम करने वाले सूरज ने बताया कि मैं ऑफिस में था जब मेरी सीट हिलने लगी। कार्यालय में भूकंप का अलार्म बज गया जिसके बाद हम वहां से बाहर निकल के आ गए। हम लगभग 10 मिनट के बाद वापस अंदर गए।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक टैक्सी चालने बताया कि मैं सवारी लेकर जा रहा था, तभी भूकंप के झंटके महसूस हुए। कार में सवार सवारी उतरी गई। हमने थोड़े समय के लिए इसे महसूस किया।

रेलवे स्टेशन मौजूद एक सवारी ने बताया कि हम एक ऑटो से उतर रहे थे कि हमें झटके महसूस हुए। ऑटो चालक भी डर गया, मैंने चारों ओर देखा तो दूसरों को भी झटके महसूस हुए। इसके तुरंत बाद मैं रुक गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed