फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Earth quake in delhincr again

भूकंप से फिर हिला दिल्ली-एनसीआर, मेट्रो रुकी

Sun, 26 Apr 2015 01:47 PM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
Earth quake in delhincr again

दिल्ली-एनसीआर रविवार को एक बार फिर भूकंप से झटकों से हिल गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आज आए इस भूकंप का केंद्र भी काठमांड़ से कोई 80 किलोमीटर दूर था जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर में इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि कल से ही दहशत में आए लोग आज भी हलचल मचते ही घरों से बाहर आ गए। भूकंप की सूचना मिलते ही दिल्ली एनसीआर में मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया है।

जांच के बाद ही शुरु होगी मेट्रो

Earth quake in delhincr again

मेट्रो प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मेट्रो का परिचालन रोक दिया गया है। इसे दोबारा तभी शुरु किया जाएगा जब की मेट्रो ट्रैक की जांच कर ली जाएगी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में इस बार आए भूकंप को लगभग दस सेकेंड तक महसूस किया गया। नेपाल में केंद्र रहे इस भूकंप का प्रभाव यूपी के कई शहरों में भी महसूस किया गया है।

बता दें कि शनिवार को नेपाल में 8.7 तीव्रता से आए भूकंप ने राजधानी काठमांडू सहित कुछ शहरों को बुरी तरह तबाह कर दिया। अभी तक इससे एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed