{"_id":"5b67c9614f1c1b8f3e8b5514","slug":"earth-infra-senior-vice-president-arrested-in-fraud-with-more-than-1000-buyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारों से धोखाधड़ी में अर्थ इंफ्रा का सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गिरफ्तार, पैसे लिए फ्लैट नहीं दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारों से धोखाधड़ी में अर्थ इंफ्रा का सीनियर वाइस प्रेसीडेंट गिरफ्तार, पैसे लिए फ्लैट नहीं दिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Aug 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
अमित सतीजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रविवार को अर्थ आइकॉनिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अमित सतीजा को नोएडा के सेक्टर-16 से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली की वसंत कुंज निवासी अमित पर ग्रेटर नोएडा में अंसल की जमीन पर निर्माण के नाम पर एक हजार से अधिक खरीदारों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। अमित की गिरफ्तारी मेरठ निवासी एक खरीदार हर्ष थापर की तरफ से थाना सेक्टर-20 में दर्ज कराई गई शिकायत पर की गई है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। अमित पर नोएडा समेत एनसीआर के कई अन्य शहरों में भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि अंसल बिल्डर ने वर्ष 2013 में ग्रेटर नोएडा के टेक जोन-06 में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के पीछे अर्थ टाइटेनियम नाम से प्रोजेक्ट लांच किया था।
विज्ञापन
ये प्रोजेक्ट अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा करना था, लेकिन उसकी तरफ से खरीदारों से फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूलने के बावजूद निर्माण शुरू ही नहीं किया गया।
कंपनी के पांच निदेशक पहले ही गिरफ्तार
धोखाधड़ी के इस मामले में अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के पांच निदेशक अतुल गुप्ता, अवधेश गोयल, रजनीश मित्तल, विकास गुप्ता और बुशरा असलम पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।