{"_id":"5f2dec1d8ebc3e62254e1de1","slug":"e-ticket-will-be-available-even-if-there-is-no-smart-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट फोन न होने पर भी मिलेगा ई टिकट, बस स्टॉप पर सुविधाएं बढ़ाने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट फोन न होने पर भी मिलेगा ई टिकट, बस स्टॉप पर सुविधाएं बढ़ाने पर विचार
Sat, 08 Aug 2020 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस में सफर करती महिलाएं...
- फोटो : ANI
कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को बसों में रोकने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से ई टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत के लिए की गई पहल के काफी सराहनीय परिणाम आए हैं।
विज्ञापन
ई टिकट के लिए जरूरी एप (चार्ट आर) डाउनलोड करने के लिए अगर आपके पास स्मार्ट फोन नहीं है, फिर भी मैन्युअल फोन पर एसएमएस के जरिये टिकट जारी किया जाएगा। बसों में तीन दिनों के लिए ई टिकट के ट्रायल के दौरान यह बात सामने आई कि बसों में सफर करने वाले करीब 80 फीसदी यात्रियों के पास स्मार्ट फोन हैं।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की इस पहल के तहत रूट नंबर-473 पर ट्रायल के दौरान करीब 400 यात्रियों ने ई टिकट खरीदा। महज एक रूट पर ट्रायल के दौरान 900 से 1000 लोगों ने लोगों ने एप को डाउनलोड किया, जिन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए इसे प्रणाली को बेहद कारगर बताया।
विज्ञापन
यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक में यह भी बात सामने आई कि अगर किसी के पास मोबाइल नहीं है या अगर इस्तेमाल करना नहीं आता है तो ऐसे लोगों के लिए मैन्युअल टिकट का भी प्रावधान होगा ताकि यात्रियों को सफर में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एप विकसित करने वाले आईआईआईटी के एसोसिएशट प्रोफेसर प्रवेश बियानी के मुताबिक दिल्ली सरकार की ओर से किए जा रहे इस प्रयास को अमली जामा पहनाने के लिए बस स्टॉप पर भी कुछ और सुविधाएं देने पर विचार किया जा रहा है।
400 लोगों ने नहीं खरीदे ई टिकट
ई टिकटिंग के ट्रायल के दौरान करीब 400 लोगों ने इस डर में टिकट खरीदने की बात सोचकर फिर एप से नहीं खरीदा। उन्होंने कहा कि पता नहीं, एप से टिकट मिलेगा या नहीं तो कुछ ऐसे भी यात्री थे, जिन्हें अगले स्टॉप तक ही जाना था।