फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E scooters to rent in Cyber City On lines of America

अमेरिका की तर्ज पर अब साइबर सिटी में मिलेंगे किराए पर ई-स्कूटर

Sun, 06 Jan 2019 08:28 AM IST
vivek shukla कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Jan 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
E scooters to rent in Cyber City On lines of America
E-scooters

पर्यावरण संरक्षण को लेकर साइबर सिटी में भी अमेरिका की तर्ज पर किराए पर इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-स्कूटर) की सुविधा मिलेगी। जिसमें आप खुद ई-स्कूटर को महज कुछ किराए पर ले जा सकते है। निजी कंपनी की ओर से शुरू की गई इस सुविधा से साइबर सिटी वासियों का सफर सुहाना हो गया है। कंपनी का दावा है कि सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में देशभर में ऐसा पहला प्रयोग है। 

विज्ञापन


कंपनी के फाउंडर एवं सीईओ आकाश गुप्ता के मुताबिक पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने लोगों की सुविधा के लिए शुरुआत की है। अमेरिका में इस तकनीक की मदद से ई-स्कूटर को यात्री काफी पसंद कर रहे है। उसी तर्ज पर साइबर सिटी में इसकी शुरुआत की गई है जिसमें 3-4 किलोमीटर के सफर यात्री 15-20 रुपये में आराम से कर सकते है।
विज्ञापन


गुरुग्राम में फिलहाल 20 स्थानों से ई-स्कूटर (जिप) की सुविधा मिल रही है। जिसमें हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-44, गोल्ड सूक, सुशांतलोक, इफ्को चौक मेट्रो पार्किंग, सेक्टर-45, सुशांतलोक प्रमुख है। कंपनी के मुताबिक मार्च तक इनकी संख्या बढ़ाकर 100 कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकते है उपयोग 

ई-स्कूटर बुक करने के लिए मोबीसी की मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड कर उपयोगकर्ता को केवाईसी फार्म भरना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी की चिन्हित पार्किंग में ई-स्कूटर का एप के माध्यम से बारकोड स्कैन करते इसकी यात्रा समय शुरू हो जाएगा। सुबह 8 से रात 8 बजे तक इस सुविधा का लाभ मिलेगा। 

एक रुपया प्रति मिनट किराया 
ओला और उबर सर्विस की तुलना में कंपनी ने किराए की दर भी काफी कम रखी है। कंपनी की ओर से ई-स्कूटर के लिए मीटर डाउन के पांच रुपये उसके बाद प्रति मिनट एक रुपये का किराया रखा गया है। ई-स्कूटर के सुरक्षा इंतजामों के लिए इसमें जीपीएस समेत कई तकनीक से लैस किया गया है। ई-स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई है। 

मेट्रो स्टेशन पर मिलेगी सुविधा 
कंपनी अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में ई-स्कूटर की सुविधा बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से बातचीत चल रही है। अगर बात फाइनल हो जाती है तो डीएमआरसी के सभी मेट्रो स्टेशन से लोगों को इसी साल से ई-स्कूटर की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed