फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaw driver stabbed to death

Delhi: ई-रिक्शा चालक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, गंतव्य तक जाने से इनकार करने पर की हत्या

Fri, 16 Jun 2023 09:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Jun 2023 09:35 AM IST
सार

सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
E-rickshaw driver stabbed to death
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली नांगलोई इलाके में बुधवार रात गंतव्य तक जाने से मना करने पर एक ई-रिक्शा चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। मरने वाले ई-रिक्शा चालक की पहचान अनस उर्फ चीची (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह अपने परिवार के साथ प्रेम नगर किराड़ी में रहता था। बुधवार रात 10 बजे पुलिस को नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को उसका चचेरा भाई घायलावस्था में संजय गांधी अस्पताल ले गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि घायल अनस को मृत घोषित कर दिया गया है। उसके भाई नईम ने पुलिस को बताया कि वह भाई के साथ सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां आए और दुर्गापुरी चलने के लिए कहा। मना करने पर वे झगड़ा करने लगे। एक युवक ने अनस को पकड़ लिया और दूसरे ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रभु दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसके जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर लिया। देर रात पुलिस ने घर पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी नाबालिग है। जबकि दूसरे की पहचान समीर अंसारी उर्फ टीपू के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि दुर्गापुरी चलने से मना करने पर उन्हें गुस्सा आ गया। मृतक ने विरोध करते हुए उनपर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान उनलोगों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed