{"_id":"7a0093031a9a8ea5f09ebcf11fa13db9","slug":"e-rickshaw-delhi-bjp-leader-meets-nitin-gadkari-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पर नितिन गडकरी के घर पर हुई गुफ्तगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा पर नितिन गडकरी के घर पर हुई गुफ्तगू
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 08 Aug 2014 08:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ई-रिक्शा मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है।
विज्ञापन
इस मुलाकात में ई-रिक्शा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि ई-रिक्शा को लेकर कोर्ट में इस तरह का शपथ पत्र पेश किया जाए जिससे कि कोर्ट संतुष्ष्ट हो जाएगा और दिल्ली में ई-रिक्शा केपरिचालन पर रोक हट जाए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने दिल्ली में ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक लगा रखी है। भाजपा नेताओं के अनुसार परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वास्त किया है कि परिवहन मंत्रालय इस बात को लेकर प्रयासरत है कि शुक्रवार को कोर्ट ई-रिक्शा के परिचालन से रोक हटा दे। कोर्ट में केन्द्र व दिल्ली नगर निगम द्वारा तैयार की गई रूपरेखा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का कहना था कि आप व कांग्रेस ई-रिक्शा को लेकर राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा का उद्देश्य साफ है कि ई-रिक्शा चलें ताकि ई-रिक्शा चालक अपने परिवारों का जीवन निर्वाह कर सकें।
भाजपा नेताओं के अनुसार शुक्रवार को हाईकोर्ट में जो प्लान पेश किया जाएगा, उसकेअनुसार दिल्ली नगर निगम ई-रिक्शा का पंजीकरण करेगी। ई-रिक्शा चालकों को पहचान कार्ड दिए जाएंगे। ई-रिक्शा को कलर कोर्ड के हिसाब से चलाया जाएगा।
हर जोन केई-रिक्शा का कलर अलग होगा। एक जोन केरिक्शा दूसरे जोन में नहीं जा सकेंगे। नई दिल्ली जोन केरिक्शा साउथ जोन में नहीं जा सकेंगे। चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे।