{"_id":"6addfada113261c33b032065","slug":"dyslexia-awareness-walk-on-kartavya-path-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160660-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कर्तव्य पथ पर डिस्लेक्सिया जागरूकता वॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कर्तव्य पथ पर डिस्लेक्सिया जागरूकता वॉक
विज्ञापन
नई दिल्ली। डिस्लेक्सिया से प्रभावित बच्चों को समान अवसर और सही मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने रविवार को कर्तव्य पथ पर आयोजित डिस्लेक्सिया जागरूकता वॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उचित सहयोग मिलने पर ये बच्चे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
यह वॉक सोच फाउंडेशन ने डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की थी। पूर्व सांसद तरुण विजय के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक, शिक्षक और समाज के लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में डिस्लेक्सिया के लिए वॉक, डिस्लेक्सिया के लिए कार्य और शानदार डिस्लेक्सिक जैसे संदेश लिखी तख्तियां थीं। हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि डिस्लेक्सिया कोई बीमारी नहीं, बल्कि सीखने की एक अलग प्रक्रिया है। इसकी समय पर पहचान और बच्चों की जरूरतों को समझना आवश्यक है। तरुण विजय ने कहा कि सोच फाउंडेशन का लक्ष्य जागरूकता बढ़ाना है। वे शिक्षा व्यवस्था को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने समझें, स्वीकारें, साथ दें का संकल्प लिया।