फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dyeing units are spread pollution in the town of Haryana

150 डाइंग फैक्ट्री पर बड़ा खतरा, हो सकती हैं बंद

Wed, 03 Feb 2016 09:44 AM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
Dyeing units are spread pollution in the town of Haryana

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में जींस कपड़ों पर रंग चढ़ाने वाली करीब 150 डाइंग यूनिट नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की जद में आ चुकी हैं। इन यूनिट पर आरोप है कि यह सभी बिना जरूरी अनुमति के संचालित हो रही हैं साथ ही इनसे काफी मात्रा में खतरनाक औद्योगिक अपशिष्ट बिना शोधन के नालों (ड्रेन) में डिस्चार्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन


एनजीटी ने एक याचिका पर विचार के बाद हरियाणा सरकार और हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से इस मामले पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
विज्ञापन


जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को फरीदाबाद निवासी व सामाजिक कार्यकर्ताओं वरुण शिकंद, नवनीत गुंबर की ओर से दाखिल याचिका पर विचार के बाद संबंधित पक्षकारों को नोटिस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी डाइंग इंडस्ट्री तत्काल बंद कराना चाहिए

Dyeing units are spread pollution in the town of Haryana

याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट सारिक अब्बास जैदी पेश हुए। उन्होंने  इन अवैध यूनिट को तत्काल बंद करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान एडवोकेट जैदी ने कहा कि जींस पर रंग चढ़ाने की प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में पानी, एसिड और केमिकल मिलाया जाता है।


बाद में यही औद्योगिक अपशिष्ट बिना किसी शोधन के नालियों में छोड़ा जा रहा है जिसके कारण न सिर्फ जलाशयों में खतरनाक प्रदूषण हो रहा है बल्कि भूजल व सतह पर मौजूद जल भी प्रभावित हो रहा है।

सभी डाइंग इंडस्ट्री गंभीर पर्यावरण प्रदूषण फैला रही हैं इसलिए इन्हें तत्काल बंद कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed