फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dwarka expressway drain work incomplete even after 5 years

पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ द्वारका एक्सप्रेसवे पर बना नाला, खाली जमीन पर भरा रहता है गंदा पानी

Sat, 29 Aug 2020 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
dwarka expressway drain work incomplete even after 5 years
द्वारका एक्सप्रेस वे पर लापरवाही से किया जा रहा कार्य, हादसा होने का बना हुआ है डर - फोटो : पवन सेठी

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बने बरसाती नाले को अधिकारियों ने अधूरा छोड़ दिया है। इससे पानी पास ही खाली जमीन पर भर रहा है। आलम यह है कि करीब एक किलोमीटर तक एक्सप्रेसवे के साथ-साथ गंदा पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन


खाली जमीन पर पानी भरने व इससे बदबू उठने के कारण सेक्टर-103 स्थित इंडिया बुल्स सेंट्रम पार्क सोसाइटी निवासी परेशान हैं। इसको लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग समेत एनएचएआई के अधिकारियों व जिला प्रशासन को शिकायत दी है। शिकायत पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


इंडिया बुल्स सेंट्रम पार्क सोसाइटी निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने करीब पांच साल पहले द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ नाले का निर्माण किया था। टेकचंद नगर के पास इस नाले के निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी को रास्ता न मिलने के कारण यह पास ही खाली जमीन पर फैल रहा है। इतना ही नहीं एनएचएआई के द्वारका एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट में भी यह पानी भर रहा है जिससे कार्य रुक गया है। इसको लेकर उन्होंने करीब छह महीने पहले सीएम विंडो पर शिकायत दी।

शिकायत के बाद पता लगा कि यह नाला लोक निर्माण विभाग ने बनाया था जिसे बीच में छोड़ दिया गया। इस कार्य को पूरा करने के लिए कई बार अधिकारी मौके पर आए, लेकिन इसे देखकर चले गए। आज तक मरम्मत नहीं की गई है।


उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में यहां से लोगों का निकलना ही मुश्किल हो जाता है। परेशान होकर शनिवार को एक बार फिर लोगों ने जिला उपायुक्त, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed