फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUTA election NDTF 4 candidates won, three candidates of DTF and AAD won

डूटा चुनाव: एनडीटीएफ का बजा डंका, 4 उम्मीदवार जीते, डीटीएफ व एएडी के तीन उम्मीदवार विजयी रहे

Fri, 30 Aug 2019 05:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Aug 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
DUTA election  NDTF 4 candidates won, three candidates of DTF and AAD won
मतदान करती शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में देर रात 15 सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव के नतीजे जारी कर दिए गए। देश में चल रही बीजेपी की लहर का असर इन नतीजों में भी देखने को मिला है। कार्यकारिणी के नतीजों में भाजपा समर्थित शिक्षक संगठन एनडीटीएफ का डंका बजा है। एनडीटीएफ के चारों उम्मीदवार विजयी रहे। हालांकि, अध्यक्ष पद पर डीटीएफ उम्मीदवार बढ़त बनाये हुए थे।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक डीटीएफ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीब रे एनडीटीएफ के डॉ. ए. के भागी से लगभग 150 वोट से आगे चल रहे थे। कार्यकारिणी चुनाव के नतीजों में कांग्रेस समर्थित शिक्षक संगठन एएडी और वामपंथी शिक्षक संगठन डीटीएफ के 3-3 उम्मीदवार ही विजयी हुए। डीटीएफ की आभा देव हबीब को सबसे अधिक 9057 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर एनडीटीएफ के महेंदर कुमार मीणा रहे, जिन्हें 8168 वोट मिले।
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर एएडी के आलोक रंजन पांडेय को 7002 वोट मिले। चौथे स्थान पर रहे डीटीएफ के जितेंद्र कुमार मीणा को 6568 वोट मिले। पांचवे व छठे स्थान पर एनडीटीएफ के उम्मीदवार रहे। हरेंद्र कुमार सिंह को 6408 और लूकी कुमारी खन्ना को 6309 वोट मिले है। नतीजों में इंटेक के दो ही उम्मीदवार जीत सके उन्हें आठवां और ग्यारहवां स्थान मिला। सातवें स्थान पर रहे यूटीएफ के राजेन्द्र सिंह को 5973 वोट मिले। खबर लिखे जाने तक अध्यक्ष पद के लिए वोटों की गिनती जारी थी। तब तक डीटीएफ के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजीब रे एनडीटीएफ के डॉ ए. के भागी से लगभग 150 वोट से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्साह से लबरेज थे शिक्षक

दिल्ली विश्वविद्यालय बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ चुनाव के रंग में रंगा नजर आया। उमस और गर्मी के बावजूद शिक्षकों में सुबह से ही मतदान के प्रति उत्साह रहा। सुबह 10 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे संपन्न हुआ। कक्षाएं स्थगित होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक वोट डालने कैंपस पहुंचे। उत्साह से लबरेज शिक्षकों ने दोपहर 12 बजे तक 2500 वोट डाले। शाम 5 बजे तक 82.36 फीसदी मतदान हुआ। 

नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट फैकल्टी में मतदान हुआ। शाम 6 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। गौरतलब है कि डूटा चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डीटीएफ के डॉ. राजीब रे (किरोड़ीमल कॉलेज) और एनटीडीएफ के डॉ. ए.के भागी (दयाल सिंह कॉलेज) आमने-सामने हैं। डॉ. राजीब रे दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, 15 सदस्यीय डूटा कार्यकारिणी के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed