{"_id":"596f7f624f1c1b0c3c8b47a9","slug":"duta-election-in-delhi-university-will-be-held-at-31-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में शिक्षक संघ चुनाव का बिगुल बजा, 31 अगस्त को होगी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में शिक्षक संघ चुनाव का बिगुल बजा, 31 अगस्त को होगी वोटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:10 AM IST
सार
डूटा चुनाव के लिए इंटेक ने की उम्मीदवारों की घोषणा
31 अगस्त को चुनाव, एनडीटीएफ पहले ही कर चुका ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। बीते सप्ताह नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद इंटेक ने भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आगामी 31 अगस्त को होने वाले इस चुनाव के लिए बुधवार को इंटेक प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। उनमें डा. सुरेन्द्र कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है तथा डूटा कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके है।
विज्ञापन
डा. कुमार वर्तमान में दिल्ली राज्य के इंटेक के महासचिव भी हैं। डा. विश्वराज शर्मा शहीद भगत सिंह कालेज में भूगोल शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। डा. मौ. रिजवान अहमद जाकिर हुसैन दिल्ली कालेज के वाणिज्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह चुनाव इंटेक तदर्थ शिक्षकों के समायोजन, पदोन्नति, पेंशन, 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों, विश्वविद्यालय में नियुक्त सभी शिक्षकों को कन्फर्मेशन लेटर तथा शारिरीक शिक्षा के शिक्षकों जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।
वहीं एनडीटीएफ ने डूटा अध्यक्ष पद के लिए शहीद भगत सिंह ईवनिंग कॉलेज में प्रोफेसर डॉ वीएस नेगी को उतारा है। वहीं कार्यकारिणी के लिए जाकिर हुसैन कॉलेज के अनिल शर्मा, श्याम लाल ईवनिंग कॉलेज से अशोक यादव, देशबंधु कॉलेज से रुबी मिश्रा, दयाल सिंह कॉलेज से सुनील शर्मा मैदान में हैं।