फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUTA campus was seen painted in the color of elections

Delhi NCR News: डूटा चुनाव के रंग में रंगा नजर आया कैंपस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
- शिक्षकों में दिखा उत्साह, सुबह दस बजे के बाद बढ़ी रौनक
विज्ञापन


- शाम 6 बजे के बाद शुरू हुई वोटों की गिनती

-एक हजार वोटो की गिनती तक एनडीटीएफ के प्रत्याशी डॉ. वीएस नेगी चल रहे थे आगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ चुनाव के रंग में रंगा नजर आया। चुनाव को लेकर शिक्षकों में सुबह से ही उत्साह रहा। सुबह 10 बजे शुरू मतदान पांच बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक वोट डालने के लिए पहुंचे। इस दौरान मतदान केंद्रो के बाहर प्रत्याशी व उनके समर्थक वोट मांगते रहे। मतदान के बाद देर शाम वोटों की गिनती भी शुरू हो गई। एक हजार वोटों की गिनती तक एनडीटीएफ के प्रत्याशी डॉ. वीएस नेगी करीब 300 वोट से आगे चल रहे थे।

नॉर्थ कैंपस स्थित आर्ट फैकल्टी व सत्यकाम भवन में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होने के बाद शाम 5 बजे संपन्न हुई। शाम 6 बजे के बाद वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। चुनाव में करीब 75-80 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


मतदान केन्द्रों के बाहर शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि अपने उम्मीदवार के लिए वोट देेने की अपील करते रहे। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। आर्ट्स फैकल्टी से लेकर पूरे कैंपस चुनावी रंग में रंगा रहा। मतदान संपन्न होते ही वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया। डीयू में शिक्षकों के रुप में 9,873 मतदाता हैं। इसमें से 75-80 फीसदी ने अपने मत का प्रयोग किया। शुरुआती एक हजार वोटों की गिनती में राइट विंग शिक्षक संगठन एनडीटीएफ के प्रो. वीएस नेगी आगे चल रहे थे। दूसरे नंबर पर डीटीएफ के राजीब रे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed