फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DUSU Joint Secretary Deepika accused of slapping professor

Delhi: DUSU की संयुक्त सचिव दीपिका पर प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिसकर्मी भी वहां थे मौजूद

Fri, 17 Oct 2025 01:00 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:00 PM IST
सार

प्रोफेसर सुजीत का आरोप है कि एबीवीपी से जुड़े करीब 50 छात्र जबरन कॉलेज में घुसे और उन्होंने बदतमीजी की। दीपिका नाम की छात्रा ने उन्हें थप्पड़ मारा है।

विज्ञापन
DUSU Joint Secretary Deepika accused of slapping professor
घटना का सीसीवीटी फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। डूसू की संयुक्त सचिव दीपिका पर थप्पड़ मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपस ऑफिस में पुलिस की मौजूदगी में दीपिका ने प्रोफेसर को थप्पड़ मारा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रोफेसर को एक छात्रा थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


प्रोफेसर सुजीत का आरोप है कि एबीवीपी से जुड़े करीब 50 छात्र जबरन कॉलेज में घुसे और उन्होंने बदतमीजी की। वहीं, उन्होंने कॉलेज की अनुशासन समिति का संयोजक से इस्तीफा देने का मुझपर दबाव बनाया और मैंने इस्तीफा दे दिया। प्रोफेसर सुजीत ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सुजीत कुमार ने कहा कि मैं अनुशासन समिति का संयोजक हूं। कॉलेज में कानून व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी है। कॉलेज में यूनियन का शपथ समारोह और फ्रेशर का स्वागत था। प्रिंसिपल को कुलपति कार्यालय जाना था। उन्होंने कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस दिन कॉलेज यूनियन अध्यक्ष को पीटा जाता है। जब मैंने उसे आश्वासन दिया कि उसे नहीं पीटा जाएगा। तो उसे दोबारा पीट दिया जाता है। 

दबाव में लिया गया इस्तीफा
उन्होंने बताया कि फिर कार्यक्रम को बंद करा दिया। मारपीट करने वाले बच्चे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती थी तो उन लोगों ने डूसू को बुला लिया। 50-100 लोग आए मुझे और स्टाफ को बेइज्जत किया। महिलाओं को चोटें आईं। शिक्षक मुझे बचा रहे थे। हमलावर मारपीट करने पर उतारू थे। पुलिस वाले किसी तरह से मुझे प्रिंसिपल के कमरे में ले गए। वहां स्टूडेंट यूनियन के लीडर बैठ गए। मुझ पर समिति से इस्तीफा देने का दबाव बनाया गया। मैंने दबाव में इस्तीफा दे दिया। उसके बाद दीपिका झा बगल में आकर बैठने लगती है। इसको वीडियो में देखा जा सकता है। पुलिस वालों ने मना भी किया। फिर टेबल के सामने पर बैठ जाती है। आखिर में उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ मारने का मेरे पास वीडियो फुटेज है।

बीआर अंबेडकर कॉलेज मामले में डीयू ने गठित की जांच कमेटी 
दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीआर अंबेडकर कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) की संयुक्त सचिव दीपिका झा द्वारा प्रोफेसर थप्पड़ मारने की घटना की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। इस 6 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता प्रो. नीता सहगल (प्राणि विज्ञान विभाग) करेंगी। यह कमेटी मामले की जांच करेगी और जल्द अपनी तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।


डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कमेटी को दो सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जांच कमेटी में इसकी चेयरपर्सन प्रो. नीता सहगल के साथ डीयू की ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. ज्योति त्रेहन शर्मा को सदस्य सचिव बनाया गया है। उनके साथ हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रमा, प्रो. स्वाति दिवाकर (पर्यावरण अध्ययन), पीजीडीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. दरविंदर कुमार और ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. अवधेश कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed