{"_id":"681b7bfb7103b9a1d303b855","slug":"during-the-fight-he-first-slapped-the-man-and-later-fired-a-bullet-at-his-house-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-89414-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: झगड़े के दौरान पहले थप्पड़ मारा, बाद में युवक के घर पर चला दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: झगड़े के दौरान पहले थप्पड़ मारा, बाद में युवक के घर पर चला दी गोली
विज्ञापन
-ज्योति नगर की वारदात, गोली चलाने के बाद आरोपी भागा
-सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में दो दोस्तों के बीच बहस होने के बाद एक दोस्त के साथ आए युवक ने बीच में आकर दूसरे युवक को थप्पड़ जड़ दिया। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया लेकिन कुछ देर बाद थप्पड़ मारने वाला युवक ने पीड़ित के घर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं।
ज्योति नगर थाना पुलिस ने पीड़ित अमित (28) की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जिस युवक के साथ आरोपी आया था, पुलिस की टीम उससे भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित अमित कुमार परिवार के साथ कर्दमपुरी में रहता है। सोमवार देर रात वह दोस्त साहिल से मिलने पास की पार्किंग में गया था। साहिल के साथ वेलकम में रहने वाला दोस्त जीशान भी आया हुआ था। साहिल और अमित के बीच किसी बात पर बहस हो गई। इस पर जीशान ने अमित को थप्पड़ मार दिया।
इस दौरान साहिल ने दोनों में बीच-बचाव करा दिया। बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए। रात करीब सवा 12 बजे अमित के घर के बाहर अचानक गोली चलने की आवाज आई। अमित ने बाहर आकर देखा तो जीशान अपनी पिस्टल छिपा रहा था। इसके बाद वह अमित को धमकी देकर वहां से चला गया। अमित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी वहां पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया गया। अब पुलिस जीशान की तलाश में छापा मार रही है।