{"_id":"5baf9794867a557f5f41a57a","slug":"during-the-dispute-neighbour-throw-boil-milk-on-elderly-woman-in-bawana","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के दौरान बुजुर्ग महिला पर पड़ोसन ने फेंका खौलता दूध, पीड़िता अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के दौरान बुजुर्ग महिला पर पड़ोसन ने फेंका खौलता दूध, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Sep 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
दूध
नरेला इलाके में झगड़े के दौरान पड़ोसन ने अपने पति और ससुर की मदद से बुजुर्ग महिला पर खौलता दूध फेंक दिया। पड़ोसन नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता की 11 साल की नातिन को गुरुग्राम ले जाना चाहती थी। इसकी जानकारी पर बुजुर्ग महिला इस बाबत पूछताछ करने पहुंची थी। इसी दौरान पड़ोसन ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आमना (60) पति मोहम्मद साबिर, बेटी जैतून और नातिन अफसाना (11) के साथ जेजे कॉलोनी बवाना में रहती है। अफसाना सरकारी स्कूल में 7वीं की छात्रा है। उसने कुछ दिन पहले नानी से कहा कि पड़ोसन सोनी उसे बार-बार कहती है कि पढ़ाई से कुछ नहीं होगा। वह गुरुग्राम में उसे ऐसी नौकरी दिलाएगी, जिससे रोज के पांच सौ और हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
16 सितंबर की रात आमना सोनी के घर पहुंची और उससे पूछताछ की। सोनी भड़ककर झगड़ने लगी। आमना का आरोप है कि सोनी के पति हारून और ससुर मुन्ना ने उसके हाथ पकड़ लिये। इसके बाद सोनी ने उस पर खौलता दूध फेंक दिया। उसका चेहरा, कान व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए। आमना के परिजनों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। उधर, सोनी और उसके परिजन फरार हो गए। पुलिस ने आमना को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से छुट्टी मिलने के बाद आमना के बयान पर 28 सितंबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन